Ranchi : पूर्व CM हेमंत सोरेन बहुमत हासिल करने के दिन विधानसभा में मौजूद रहेंगे। रांची के विशेष जज दिनेश राय की कोर्ट ने इसकी इजाजत दे दी है। झारखंड के नये CM चंपई सोरेन 5 फरवरी को विधानसभा में विश्वास मत का सामना करेंगे। कथित जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन को बीते 31 जनवरी को ED ने अरेस्ट किया था। फिलहाल उन्हें ED ने 5 दिनों की रिमांड पर लिया है। इससे पहले पूर्व CM हेमंत सोरेन की ओर से दायर याचिका में कहा गया था कि राज्यपाल ने 5 फरवरी को फ्लोर टेस्ट के लिये समय तय किया है। हेमंत अभी ED के रिमांड में है। इसलिये विधानसभा के विशेष सत्र में मौजूद रहने की अनुमति दी जाये। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने हेमंत सोरेन को विश्वास मत के दौरान उपस्थित रहने का आदेश दिया। महाधिवक्ता राजीव रंजन ने हेमंत सोरेन की ओर से पक्ष रखा। बीते 31 जनवरी की रात CM हेमंत सोरेन ने इस्तीफा दे दिया था। बीते 2 फरवरी को चंपई सोरेन को नये CM के तौर पर शपथ दिलाई गई थी। इसी रोज महागठबंधन ने अपने विधायकों को टूट-फूट से बचाने के लिये हैदराबाद भेज दिया। CM चंपई सोरेन का फ्लोर टेस्ट 5 फरवरी को होगा। खबर है कि CM चंपई सोरेन, मंत्री आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता, विधायक विनोद सिंह, बसंत सोरेन, प्रदीप यादव, चमरा लिंडा, सीता सोरेन, लोबिन हेंब्रम और रामदास सोरेन हैदराबाद नहीं गये हैं।
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी देवघर में, “PM के कहने पर पीछे पड़ जाते ED, IT, CBI…”
इसे भी पढ़ें :जिंदा ज*ला दिया गया लड़की को, जंगल में मिला बर्थडे मनाने के सबूत
इसे भी पढ़ें :सार्जेंट और सार्जेंट मेजर स्तर के 73 पुलिस अधिकारी इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :शक्ति परीक्षण 5 फरवरी को
इसे भी पढ़ें :चंपाई सोरेन सरकार की पहली कैबिनेट में तीन प्रस्तावों पर लगी मुहर… जानें
इसे भी पढ़ें :येलो अलर्ट पर रांची, आज इन इलाकों में बारिश…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में 346 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर, पूरी लिस्ट देखें








