Kohramlive : उत्तर प्रदेश में दो IPS अफसरों का तबादला किया गया है। आईपीएस आकाश तोमर को एसपी गोंडा के पद से हटाया गया। सेनानायक 8वीं पीएसी आकाश तोमर बरेली भेजे गए। अंकित मित्तल एसपी गोंडा बनाए गए हैं। बताते चलें राज्य सरकार ने एडीजी सुरक्षा बीके सिंह समेत छह आईपीएस को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है। उनके स्थान पर दूसरे आईपीएस अफसरों को तैनात किया जाना है। कार्यमुक्त होने वाले अधिकारियों में विजिलेंस में तैनात एलवी एंटनी देवकुमार, सीबीसीआईडी में तैनात आईजी मोदक राजेश दिनेश राव, पीएसी में तैनात एसपी सत्येंद्र कुमार, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन में तैनात एसपी सुजाता सिंह और नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में तैनात एसपी मीनाक्षी कात्यायन शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें : एक भाई का पूरा परिवार खत्म, दूसरे का केवल बेटा बचा… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : मुन्ना हो या मुनिया, बस दो बच्चों की दुनिया हो : बन्ना गुप्ता
इसे भी पढ़ें :बेखटके, एक सूचना दें संवार सकते हैं असहाय बच्चों की जिदंगी : DC
इसे भी पढ़ें :युवा CM हेमंत की सरकार ने कैबिनेट में 35 प्रस्तावों पर लगाई मुहर… जानें
इसे भी पढ़ें :सिलीगुड़ी से चुरा बोलेरो ले जा रहा था आसनसोल, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो






