spot_img
spot_img

एक साथ इन IAS को मिला प्रमोशन, नये साल में होगी नई पोस्टिंग

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड के सीनियर IAS अधिकारी डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी एवं अजय कुमार सिंह को अपर मुख्य सचिव रैंक में प्रोमोशन मिला है। वहीं, 13 अन्य IAS अधिकारियों को विशेष सचिव के पद पर प्रोन्नत किया गया है। उम्मीद है कि प्रोन्नति पाये इन अधिकारियों का नये साल में ट्रांसफर हो सकता है। प्रोन्नति पाने वाले IAS अधिकारियों में मनोहर मरांडी, पूनम प्रभावती, प्रदीप तिग्गा, रविशंकर शुक्ला, नेहा अरोड़ा, शशि भूषण मेहरा, रविरंजन, संदीप सिंह, अजयनाथ झा, संजीव कुमार बेसरा, अक्षय कुमार सिंह, कुमुद सहाय एवं मनमोहन प्रसाद शामिल हैं। कभी राजधानी रांची में पुलिस कप्तान रह चुके तेज तर्रार IPS समझे जाने वाले एमएस भाटिया नये साल जनवरी में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौट जायेंगे। वे झारखंड कैडर के 1993 बैच के IPS अधिकारी हैं। वर्तमान में वे CRPF के IG एडमिन हैं। राज्य सरकार ने उन्हें ADG रैंक पर प्रोफार्मा प्रोन्नति दी थी। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापसी के बाद उन्हें डीजी रैंक में प्रोन्नति मिलनी है। राज्य में जनवरी महीने में डीजी के तीन पद रिक्त होने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :इस दिन हजारों की संख्या में पहुंचेंगे रांची… जानें कौन-क्यों

इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर

इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...