spot_img

ये घर के नुस्‍खे हैं बड़े कारगर : चेहरे के अनचाहे बालों से मिलेगी मुक्ति

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : जमाना चाहे कितना भी आगे बढ़ जाए, घर के नुस्‍खों (Home Remedies) का महत्‍व कम नहीं होता। चेहरे के अनचाहे बालों के मामले में भी आप इनका इस्‍तेमाल कर सकते हैं। कुछ नेचुरल (Natural) चीजों की मदद से आप घर पर भी इनसे मुक्ति पा सकते हैं। ये घरेलू उपाय चेहरे के बालों को तो हटाने में सक्षम होंगे ही, साथ ही आपके चेहरे पर बालों की ग्रोथ भी कम होगी। अत: इन घरेलू नुस्खों  को आजमाया जा सकता है। फिर भी इनके इस्‍तेमाल के पहले त्‍वचा के विशेषज्ञ डॉक्‍टर की राय ले लेनी चाहिए।

पपीता और हल्‍दी का प्रयोग

आप फेशियल हेयर से छुटकारा पाने के लिए पपीते का पेस्‍ट बनाएं और इसमें चुटकी भर हल्‍दी मिलाएं। इसमें एलोवेरा जेल और विटामिन ई ऑयल भी मिला सकते हैं। अब इस पेस्‍ट को अच्‍छी तरह फेंटकर 2 मिनट रख दें। अब चेहरे को साफ कर पोछ लें। अब चेहरे और गर्दन पर इस पेस्ट को लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरे को हल्‍के गीले हाथ से रगड़ें और पेस्‍ट को निकालने की कोशिश करें। अब चेहरे को धो लें।

वॉलनट का छिलका और शहद का पेस्‍ट उपयोगी

सबसे पहले अखरोट के कुछ छिलकों को तोड़ लें और मिक्‍सी में डालकर पाउडर बना लें। अब एक से दो चम्‍मच पाउडर एक कटोरी में लें और इसमें उतना ही शहद मिलाएं। ये पेस्ट को आप स्क्रब की तरह इस्‍तेमाल करें। नियमित इस्‍तेमाल से चेहरे पर बालों की ग्रोथ कम हो जाएगी। इसके साथ ही ओट्स को पीसकर पाउडर बना लें और उसमें केला मिक्स करें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद कुछ देर रगड़ें। कुछ देर बाद धो लें।

शहदचीनी और नींबू का इस तरह करें प्रयोग

एक पैन में दो चम्मच चीनी, दो चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्‍ट बनाएं और गैस ऑन करें। एक लकड़ी के चम्मच की मदद से इसे लगातार चलाते रहें और तले पर चिपकने न दें। पेस्ट ज्यादा गाढ़ा हो, तो आप उसमें थोड़ा पानी मिला सकते हैं। धीरे-धीरे इसका रंग हल्का भूरा सुनहरा होने लगेगा। इसके बाद गैस बंद कर दें और वैक्स को थोड़ा ठंडा होने दें। फिर इसे वैक्‍स की तरह अपनी स्किन पर इस्‍तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें : क्या आप भी बैठे-बैठे पैर हिलाते हैं, तो जान लें वरना…

इसे भी पढ़ें : पेट की बीमारियों से बच सकते हैं, बशर्ते धरती के गॉड डॉ नागेश्वर रेड्डी की इस बात को मान लें…

इसे भी पढ़ें : सावधान: 5 साल की बच्ची में मिले मंकीपॉक्स के लक्षण, जांच के लिए पुणे लैब भेजे गए सैंपल

इसे भी पढ़ें : अब बूस्टर डोज के रूप में लगेगी बायोलॉजिकल ई की कोर्बेवैक्स वैक्सीन, DCGI ने दी अनुमति

इसे भी पढ़ें : गर्मियों में इंफेक्शन से बचने के लिए, इन 5 बॉडी पार्ट्स को रोजाना करें साफ

इसे भी पढ़ें : शरीर की इस बड़ी कमी दूर करता है Banana Flower, जानिये और फायदे

इसे भी पढ़ें : पुरुषों की इन 5 समस्याओं को दूर करता है लौंग का तेल, जानिए इस्तेमाल का तरीका

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के पूर्व CM की अचानक तबीयत बिगड़ी, TMH में भर्ती…

Jamshedpur : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के...

दवा लेते समय लोग सबसे ज्यादा करते हैं ये गलतियां… जानें

Kohramlive : बीमारी चाहे छोटी हो या बड़ी, दवा...

दिल को रखना है जवान, थाली में शामिल करें ये 5 सुपरफूड…

Kohramlive : बदलती जीवनशैली, तनाव, जंक फूड और शारीरिक गतिविधियों...

इस बारिश अपने घर को बनाइये ‘स्टाइलिश और मच्छर-फ्री,’ जानें…

Kohramlive :  बारिश की फुहारें, ठंडी हवाएं और हरियाली...

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...