spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

गर्मियों में इंफेक्शन से बचने के लिए, इन 5 बॉडी पार्ट्स को रोजाना करें साफ

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk : गर्मियों में तेज चिलचिलाती धूप में घमोरियां परेशान कर देती हैं। पसीना आने से फंगस और बैक्टीरिया इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में आपको बचाव रखना बहुत जरूरी है। गर्मी में पसीना आने से स्किन एलर्जी होने लगती है। जिन लोगों को स्किन डिजीज होती है उन्हें इस मौसम में कई तरह के इनफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आपको साफ-सफाई का बहुत ध्यान रखना चाहिए।

नाभि के हिस्से को अच्छी तरह से साफ करें 

नहाते समय अक्सर पानी नाभि में चला जाता है। साफ सफाई न करने पर यह जमा होता रहता है जिसकी वजह से बैक्टीरिया अंदर पनपने लगते हैं। इसके कारण नाभि से बदबू भी आने लगती है और कई बार इन्फेक्शन भी हो सकता है। इससे बचने के लिए नहाते वक्त नाभि के हिस्से को अच्छी तरह से साफ करना चाहिए। इसके बाद एक सॉफ्ट तौलिए की मदद से उसे पोंछ दें।

बालों के साथ-साथ स्कैल्प को भी साफ करें 

गर्मियों में पसीने के कारण स्कैल्प पर गंदगी जमा हो जाती है। इसलिए बालों के साथ-साथ स्कैल्प को भी साफ करने में बहुत जरूरी है। आप चाहें तो स्कैल्प साफ करने के लिए गर्मियों में बेसन और दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपका स्कैल्प साफ होगा और बाल भी स्वस्थ बनेंगे।

पैरों और उंगलियों को साफ करें 

दिनभर जूते चप्पल पहनने के कारण पैरों में बैक्टीरिया जमा होने लगते हैं। गर्मियों में पसीने की बदबू की वजह से पैरों से बदबू आने लगती है। इसलिए पैरों और उंगलियों को दिन में दो से तीन बार जरूर साफ करें। आप चाहे तो पैरों को साफ करने के लिए नमक और एसेंशियल ऑयल का घोल भी बना सकते हैं। इसमें कुछ देर तक पैरों को डुबोए रखें और फिर पानी से साफ कर लें।

हिप्स के एरिया को अच्छी तरह साफ करें

हिप्स का एरिया हमेशा कपड़ों से ढंक रहता है। गर्मियों में पसीने के कारण खुजली और रैशेज की समस्या हो सकती है। कई बार गंदगी जमा होने के कारण हिप्स पर एक्ने की समस्या भी हो जाती है। इससे बचने के लिए नहाते समय हिप्स के एरिया को अच्छी तरह साफ करें।

कानों में पीछे का हिस्से को साफ करें 

नहाने के बाद हम अपने शरीर के अन्य हिस्सों को अच्छी तरह से पोंछ लेते हैं। लेकिन कानों में पीछे का हिस्सा अक्सर छूट जाता है। इस हिस्सा ढंक रहता है, जिसकी वजह से इस हिस्से में पसीना और गंदगी चिपकी रहती है। इससे बचने के लिए रोजाना नहाने के बाद एक साफ तौलिए की मदद से कान के पीछे के हिस्से को अच्छी तरह साफ करें।

इसे भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल की कीमत में फिर हो सकती है कमी, जानें…

इसे भी पढ़ें :पति की दोस्त का करवाया गैंगरेप, बनाया वीडियो… जानिये क्यों

इसे भी पढ़ें :लड़की के जहर खाते ही पड़ोसी का पाप सामने आया… देंखे

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रोजाना अदरक खाने से मिल सकते हैं ये बड़े फायदे…

Kohramlive : अदरक भारतीय रसोई का एक ऐसा हिस्सा...

दिनभर ऊर्जा बनाये रखता है ये 5 हेल्दी सैंडविच… जानें

Kohramlive : सुबह की भागदौड़ में अक्सर नाश्ता सबसे...

हर छोटी बात पर जरूरत से ज्यादा सोचना घातक… जानें

Kohramlive : आज की तेज रफ्तार जिंदगी में तनाव...

शरीर में चुपचाप बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल, ये आदतें बन सकती हैं वजह…

Kohramlive : आजकल हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या तेजी से...