spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Big Boss15 में नजर आएंगे ये चर्चित चेहरे…  

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive desk: टीवी रियलिटी शो Big Boss15 को लेकर चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। सलमान खान एकबार फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए छोटे परदे पर बिग बॉस का 15वां सीजन होस्ट करने जा रहे हैं। इस बीच शो में हिस्सा लेने वाले कई कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ चुके हैं। जानें कौन-कौन से सितारे बन सकते हैं बिग बॉस-15 के कंटेस्टेंट और हो सकते हैं घर में लॉक…

रोनित रॉय: पॉपुलर एक्टर रोनित रॉय भी ‘बिग बॉस 15’ में हिस्सा ले सकते है। सूत्र बताते हैं कि मेकर्स उन्हें इस शो से जुड़ने के लिए मोटी रकम चुकाने के लिए भी तैयार हैं। वे पूरी कोशिश कर रहे हैं कि रोनित हामी भर दें।

अविका गौर: सीरियल ‘बालिका वधु’ से पॉपुलर हुईं अविका गौर ‘बिग बॉस’ की फेन हैं। एक्ट्रेस की माने तो पिछले कई सालों से उन्हें इस शो के लिए एप्रोच किया जा रहा है। हालांकि, अपने पुराने कमिटमेंट की वजह से वे इसके लिए हामी नहीं भर पाती थीं। यदि इस साल उनके कमिटमेंट में थोड़ी राहत मिले, तो वे इसका हिस्सा जरूर बनेंगी।

डोनल बिष्ट: पिछले साल टीवी एक्ट्रेस डोनल बिष्ट सुर्खियों में थीं, जब उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि एक साउथ के फिल्ममेकर ने उन्हें एक रोल देने के लिए साथ में सोने की मांग रखी थी। डोनल ने इस इंडस्ट्री में टिके रहने के अपने स्ट्रगल का जिक्र किया था। बता दें कि, डोनल ‘एक दीवाना था’, ‘कलश’, ‘दिल तो हैप्पी है जी’ आदि जैसे शोज काहिस्सा रह चुकी हैं।

अमित टंडन: ‘इंडियन आइडल’ से बतौर सिंगर अपने करियर की शुरुआत करने वाले अमित टंडन टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा है। अमित सिंगर के साथ-साथ एक्टर भी हैं और कई सारे सीरियल में नजर आ चुके हैं। दो साल पहले एक्टर की पर्सनल लाइफ चर्चे में थी, जब उनकी पत्नी रूबी कानूनी पचड़े में फंस गई थीं। रूबी पर दुबई में अधिकारी को धमकाने का आरोप लगा था, जिसके बाद वह दुबई के अल राफा जेल में बंद थीं। रूबी और अमित तलाक लेने वाले थे। हालांकि, इस घटना के बाद उनके रिश्ते में सुधार आ गया था।

अफसाना खान: अफसाना पंजाब की पॉपुलर एक्ट्रेस और गीतकार हैं। उन्होंने 2012 में सिंगिंग रियलिटी शो ‘वॉयस ऑफ पंजाब’ सीजन 3 में एक कंटेस्टेंट के रूप में अपना करियर शुरू किया था। अफसाना ने ‘जट्टा सारेम वे तू ढाका’ तूतेरा’, ‘माही मिले’, ‘जानी वे जानी’, ‘चंडीगढ़ शहर’, जूती झरके’ और ‘तितलियां’ जैसे सुपरहिट ट्रैक दिए हैं।

सिम्बा नागपाल: सिम्बा टीवी शो ‘शक्ति अस्तित्व के एहसास की’ में बतौर लीड एक्टर के रोल में नजर आ रहे हैं। सूत्रों की माने तो सिम्बा ‘बिग बॉस 15’ के लिए फाइनल हो चुके हैं। बता दें कि, इससे पहले वे रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला’ में भी नजर आ चुके हैं।

साहिल उप्पल: ‘लाल इश्क’, ‘पिया अलबेला’, ‘जीत गई तो पिया मोरे’, आदि जैसे शो में नजर आ चुके एक्टर साहिल उप्पल भी ‘बिग बॉस 15’ के लिए एप्रोच किए गए हैं।

मीरा देओस्थले: ‘ससुराल सिमर का’, ‘उड़ान’, ‘लाडो 2’, ‘इश्क में मर्जावान’, ‘विद्या’, ‘छोटी सरदारनी’ जैसे कई शो का मीरा हिस्सा रह चुकी हैं। पॉपुलर चेहरा होने के नाते, मेकर्स ने उन्हें भी ‘बिग बॉस 15’ के लिए एप्रोच किया है।

बरखा बिष्ट: पिछले कुछ महीनों से एक्ट्रेस बरखा बिष्ट की पर्सनल लाइफ चर्चा में हैं। खबरों की माने तो बरखा और उनके पति इंद्रनील सेनगुप्ता के रिश्तों में दरार आ गई है और पिछले 6 महीनों से वे एक दूसरे से अलग रह रहे हैं। शो से जुड़े करीबी बताते हैं कि मेकर्स ने बरखा और इंद्रनील को साथ में पार्टिसिपेट करने का न्योता दिया है। हालांकि, अब तक इंद्रनील ने इसमें ज्यादा रूचि नहीं दिखाई। वहीं बरखा ने ‘बिग बॉस 15’ में पार्टिसिपेट करने का मन बना लिया है।

निधि भानुशाली: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सोनू का किरदार निभा चुकीं 20 साल की निधि को भी ‘बिग बॉस 15’ के लिए एप्रोच किया गया है। एक्ट्रेस से जुड़े करीबी बताते हैं, “जी हां, मेकर्स ने निधि को एप्रोच किया है। हालांकि, वे इन दिनों रोड ट्रिप पर हैं। वे इस शो से जुड़ने के लिए उत्साहित हैं। लेकिन, अभी तक उन्होंने शो के लिए अपना फाइनल कन्फर्मेशन नहीं दिया है। फिलहाल वे थोड़ी कन्फ्यूज्ड हैं, रोड ट्रिप और शो को लेकर।”

नेहा मारदा: इन दिनों नेहा शो ‘क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी’ में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आ रही हैं। ‘बिग बॉस’ में शामिल होने पर नेहा कहती हैं, “ऐसा नहीं हैं कि मुझे ये शो पसंद नहीं, मुझे अच्छा लगता है। हालांकि, अब मैं इसका हिस्सा बनूंगी या नहीं, इसका जवाब फिलहाल के लिए देना बहुत मुश्किल है। देखते हैं, आने वाले दिनों में मैं क्या फैसला लेती हूं।” बता दें कि, नेहा ‘महादेव’, ‘डोली अरमानों की’, ‘झलक दिखला जा’, ‘पिया अलबेला’, ‘लाल इश्क’ जैसे शोज का हिस्सा रह चुकी हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

उर्मिला के एक्स-हसबैंड को फिर मिला प्यार, दूसरी पत्नी संग शेयर की तस्वीरें…

Kohramlive : कभी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में शुमार...

इस हीरो के जुड़वां बच्चों की पहली झलक देख फैंस हुये गदगद…

Kohramlive : कभी पर्दे पर अपने दमदार किरदारों से...

‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, OTT पर छाया जलवा…

Kohramlive : अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द...

बेबी बंप के साथ नये आशियाने का जायजा लेने पहुंचे दीपिका-रणबीर…

Kohramlive : बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल दीपिका पादुकोण...