spot_img

ये हैं सप्ताह की 5 बड़ी नौकरियां, यहां है वैकेंसी-योग्यता-सैलरी की पूरी जानकारी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : नौकरी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है। देश के विभिन्न संस्थानों ने हजारों रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। हम आपको सप्ताह की पांच बड़ी सरकारी नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जिसके लिए आप आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए योग्यता, सैलरी और ऑनलाइन आवेदन की वेबसाइट्स समेत अन्य जानकारियां दे रहैं। ये सरकारी भर्तियां आईबीपीएस, दिल्ली पुलिस, बैंक ऑफ बड़ौदा, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने निकाली हैं।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन शुरू

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर) भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।  इसके लिए सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के 1411 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। आवेदन प्रक्रिया 8 जुलाई से शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई है। दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (ड्राइवर) की सैलरी वेतन स्तर -3 के तहत 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक रहेगी। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए आवेदन एसएससी की वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर करना है।

बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पेशलिस्ट ऑफिसर की 325 वैकेंसी

बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पेशल कैडर ऑफिसर (SO) की भर्ती निकली है. बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स की 325 वैकेंसी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन बैंक ऑफ बड़ौदा की वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर 12 जुलाई तक करना है। बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पेशलिस्ट ऑफिसर की सैलरी का स्ट्रक्चर इस प्रकार है-

एमएमजीएस II: रु. 48170 x 1740 (1) – 49910 x 1990 (10) – 69180
एमएमजीएस III: रु. 63840 x 1990 (5) – 73790 x 2220 (2) – 78230
एसएमजी/एस-IV : रु. 76010 x 2220 (4) – 84890 x 2500 (2) – 89890

 नवोदय स्कूलों में टीजीटी-पीजीटी पदों पर बंपर वैकेंसी

नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने प्रिंसिपल, टीजीटी-पीजीटी और विविध श्रेणी के शिक्षकों की बंपर भर्ती निकली है. इन पदों पर कुल 1616 वैकेंसी है. इसके लिए आवेदन नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर करना है। एनवीएस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 जुलाई है।

टीजीटी-पीजीटी की 4000 से अधिक वैकेंसी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB) ने टीजीटी और पीजीटी की बंपर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन की लास्ट डेट 16 जुलाई है। यूपी में टीजीटी और पीजीटी पदों पर कुल 4163 वैकेंसी है। यूपी टीजीटी-पीजीटी भर्ती 2022 के लिए आवेदन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की वेबसाइट www.upsessb.org पर जाकर आवेदन करना होगा।

असिस्टेंट प्रोफेसर की 900 से अधिक वैकेंसी

उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा सेवा आयोग (UPHESC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार UPHESC की आधिकारिक वेबसाइट uphesc.org पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त है। नोटिस के अनुसार यूपी के डिग्री कॉलेजों मेंअसिस्टेंट प्रोफेसरकी 917 वैकेंसी है।

इसे भी पढ़ें : रांची के शिवालिक होटल में ठहरे बाप-बेटे की हत्या, सीसीटीवी में कैद हुआ संदेही….देखें

इसे भी पढ़ें :बार में ताबड़तोड़ फायरिंग, 14 की दर्दनाक मौत, देखें…

इसे भी पढ़ें :उग्रवादियों का तांडव : मिक्सर मशीन से डीजल निकाल उसे ही फूंक डाला… देखें

इसे भी पढ़ें :RBI ने इस सरकारी बैंक पर ठोका जुर्माना, जानिए कारण

इसे भी पढ़ें :यहां सिर्फ 26 रुपये में कीजिये हवाई यात्रा, बस 13 जुलाई तक है ऑफर

इसे भी पढ़ें :लावारिस लाशों को सद्गति दिलाने में जुटा है मुक्ति, एक साथ किया 27 शवों का दाह संस्कार

इसे भी पढ़ें :बीच रास्ते में बंद हुआ रोपवे, जिंदगी-मौत के बीच झूलते रहे विधायक सहित 50 यात्री

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

Kohramlive : Bank of Baroda(बैंक) ने विभिन्न विभागों में...

CBSE छात्रों के लिए जरूरी खबर… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के लाखों...

झारखंड जेल में 340 पदों पर वैकेंसी, पूर्व सैनिकों के लिये मौका ही मौका…

Ranchi : सेना और अर्द्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवानों...