spot_img

घर में बरकत, और मन में शांति, ये 6 छोटे वास्तु उपाय…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : हर कोई चाहता है कि उसके घर में प्रेम की खुशबू हो, सुख-समृद्धि का वास हो और मन को सुकून देने वाली शांति बनी रहे। लेकिन कई बार खूब मेहनत और साधनों के बावजूद घर में तनाव, धन की कमी या आपसी मतभेद की आहट बनी रहती है। वास्तु शास्त्र मानता है कि इसका कारण घर की ऊर्जा का असंतुलन भी हो सकता है। यदि कुछ सरल और असरदार उपाय अपनाए जायें, तो घर का माहौल सकारात्मक बन सकता है और किस्मत की दिशा बदल सकती है।

मुख्य द्वार: जहां से आती है किस्मत की रोशनी

वास्तु में मुख्य द्वार को घर की “ऊर्जा का प्रवेश द्वार” माना गया है। दरवाजे के सामने जूते-चप्पल, कूड़ा या टूटी-फूटी चीजें न रखें। रोजाना साफ-सफाई करें और समय-समय पर गंगाजल का छिड़काव करें। मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और सुख-समृद्धि का रास्ता खुलता है।

नमक का चमत्कारी उपाय

सेंधा नमक वास्तु में बेहद प्रभावी माना गया है। सप्ताह में एक बार नमक मिले पानी से घर में पोंछा लगायें। रात में एक कटोरी में सेंधा नमक भरकर कमरे के कोने में रखें और सुबह बहते पानी में बहा दें। कहा जाता है कि यह उपाय घर की नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है।

पूजा स्थान: घर की सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत

घर का पूजा घर आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र होता है। प्रतिदिन दीपक जलायें, धूप- अगरबत्ती करें और सप्ताह में एक बार विशेष सफाई जरूर करें। टूटी मूर्तियां, खंडित दीपक या सूखे फूल यहां न रखें। इससे घर में शांति और सकारात्मकता बनी रहती है।

शंख और घंटी: सकारात्मक ऊर्जा की ध्वनि

सप्ताह में कम से कम एक बार पूजा के समय शंख या घंटी जरूर बजायें। माना जाता है कि इसकी ध्वनि घर की नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट कर वातावरण को पवित्र बना देती है।

बेडरूम में संतुलन, रिश्तों में अपनापन

दांपत्य जीवन की मधुरता के लिये बेडरूम का वास्तु बेहद महत्वपूर्ण है। बिस्तर के सामने आईना न रखें और बेड के नीचे कबाड़ जमा न होने दें। हल्के रंगों का प्रयोग करें और इलेक्ट्रॉनिक सामान सीमित रखें। इससे मानसिक शांति और आपसी समझ बढ़ती है।

पौधे: हरियाली से आयेगी खुशहाली

वास्तु के अनुसार तुलसी का पौधा घर में सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। सुबह-शाम तुलसी के पास दीपक जलाने से सुख-समृद्धि बढ़ती है। इसके अलावा मनी प्लांट या बांस का पौधा उत्तर या पूर्व दिशा में लगाने से आर्थिक मजबूती और रिश्तों में मिठास बढ़ती है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं और वास्तु सिद्धांतों पर आधारित है। प्रभाव व्यक्ति की आस्था और परिस्थितियों पर निर्भर करता है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...