आटे में घुन लगने से बचाने के 5 आसान टिप्स… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : बारिश और गर्मी के मौसम में चक्की से लाये गये आटे में अक्सर घुन या सफेद रंग की सुंड़ी (कीड़ा) लग जाता है। पैकेट वाले आटे में यह समस्या कम होती है, लेकिन घर में तैयार आटे को भी आप इन आसान तरीकों से सुरक्षित रख सकते हैं।

नमक की पोटली डालें

बाजार से लाये आटे में छोटी नमक की पोटली रख दें। इससे आटे में कीड़े या घुन नहीं पनपेंगे।

लौंग डालें

डिब्बे के ऊपर, बीच और नीचे कुछ लौंग रख दें। लौंग में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो कीड़े और घुन को रोकते हैं।

धूप में रखें आटे को

आटे में घुन और कीड़े नमी की वजह से लगते हैं। सप्ताह में एक-दो घंटे आटे को धूप में रखें, नमी हट जायेगी और घुन पड़ने के चांस कम होंगे।

नीम की पत्तियां या टहनियां

नीम की पत्तियां धोकर धूप में सुखायें। इन्हें कपड़े की पोटली में बांधकर आटे में रखें। आप चाहें तो सूखी नीम की टहनियां भी सीधे आटे में डाल सकते हैं।

ध्यान रखें इन बातों का

आटे के डिब्बे का ढक्कन टाइट रखें। आटे को सूखी जगह पर स्टोर करें। चाहें तो बीच-बीच में लहसुन की कलियां डालें, बिना छिलका हटाये।

इसे भी पढ़े : “मैं शिवभक्त हूं, सारा ज’हर निगल जाता हूं”, क्यों बोले PM… जानें

इसे भी पढ़े : इस रोज से झारखंड में फिर भारी बारिश…

इसे भी पढ़े : जितिया : परंपरा, साज-सज्जा और मातृत्व की ममता

इसे भी पढ़े : 30 अज्ञात श’वों को मिली सद्गति

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

योगी मंत्रिमंडल के 8 नये मंत्रियों में विभागों का बंटवारा… देखें पूरी लिस्ट

UP : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के...

झारखंड कांग्रेस की नई लिस्ट जारी, किसे-कहां मिली जिम्मेदारी… जानें

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव...

“मोदी जी आप टेंशन मत लो…” मासूम बच्ची का वीडियो वायरल…

Kohramlive : पश्चिम एशिया संकट और बढ़ती तेल कीमतों...

Sale में Shopping करते हैं तो इन बातों का रखें ध्यान, वर्ना…

Kohramlive : आजकल ऑनलाइन और ऑफलाइन Sale का नाम...