spot_img
spot_img
spot_img

किडनी के लिये डेंजर हैं ये 5 फूड्स… जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : हमारे शरीर की सफाई और संतुलन बनाये रखने में किडनी (गुर्दे) की अहम भूमिका होती है। ये खून को फिल्टर करती हैं, टॉक्सिन और अतिरिक्त पानी बाहर निकालती हैं और हार्मोनल बैलेंस संभालती हैं। लेकिन अगर खानपान और लाइफस्टाइल का ख्याल न रखा जाये तो किडनी में पथरी (स्टोन) बनने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जिन लोगों को एक बार स्टोन हो चुका है, उनके 10 साल के भीतर दोबारा स्टोन बनने की संभावना 50% से ज्यादा रहती है। ऐसे में डाइट और आदतों में सावधानी बेहद जरूरी है।

इनसे बचना है जरूरी

  1. ऑक्सलेट युक्त फूड्सः पालक, चुकंदर, मूंगफली, बादाम, काजू, चॉकलेट। ये कैल्शियम के साथ मिलकर पथरी बना सकते हैं। विकल्प: खीरा, तरबूज, अंगूर, फूलगोभी जैसी लो-ऑक्सलेट सब्जियां-फल लें सकते हैं।
  2. ज्यादा नमक और सोडियमः प्रोसेस्ड फूड, पैकेज्ड फूड, फास्ट फूड में सोडियम हाई होता है। इससे मूत्र में कैल्शियम बढ़कर स्टोन बना देता है। बेहतर है घर का बना हल्का भोजन और ताजे फल-सब्जियां खायें। 
  3. पशु-आधारित भोजनः मांस में प्रोटीन और प्यूरीन ज्यादा होते हैं, जिससे यूरिक एसिड स्टोन बनते हैं। विकल्प: दालें, चना, सोयाबीन और अनाज से प्रोटीन लें।
  4. मीठे ड्रिंक्स और कोल्ड ड्रिंक्सः सोडा, जूस, एनर्जी ड्रिंक में मौजूद फ्रुक्टोज स्टोन बनने को बढ़ावा देता है।
  5. कैफीन और विटामिन-C सप्लीमेंट्सः ज्यादा कॉफी, कोला शरीर को डिहाइड्रेट करते हैं। विटामिन-C की अधिक खुराक ऑक्सलेट बनाकर पथरी का खतरा बढ़ाती है।

बचाव के आसान उपाय

  • दिनभर पर्याप्त पानी पियें (2.5–3 लीटर तक)।
  • डाइट में फाइबर और कैल्शियम संतुलित मात्रा में रखें।
  • ज्यादा नमक, तैलीय और मीठे पेय से परहेज करें।
  • नियमित व्यायाम करें और वजन संतुलित रखें।

इसे भी पढ़े : झारखंड की धरती पर न्याय का नया अध्याय, क्या बोले CM… जानें

इसे भी पढ़े : इस महिला अधिकारी के घर में मिले 90 लाख कैश और 2 करोड़ के…

इसे भी पढ़े : ट्रंप का फोन, मोदी को जन्मदिन की शुभकामनायें, नया संदेश…

इसे भी पढ़े : बड़ा रैकेट बेनकाब…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...