spot_img

स्किन पर दिख रहे हैं ये 5 बदलाव, हो सकती है Vitamin C की कमी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : Vitamin C न सिर्फ आपकी इम्युनिटी को मजबूत बनाता है, बल्कि स्किन को ग्लोइंग, जवान और हेल्दी बनाये रखने में भी अहम भूमिका निभाता है। अगर आपकी त्वचा अपना निखार खो रही है, तो यह Vitamin C डिफिशिएंसी का एक संकेत हो सकता है।

ये 5 लक्षण बताते हैं कि शरीर में Vitamin C की कमी हो गई है 

1. त्वचा का रूखापन और बेजान दिखना

पहले जो स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग थी, अब वह रूखी और थकी-थकी लग रही है? यह कोलेजन की कमी का संकेत हो सकता है, जो Vitamin C की मदद से बनता है।

2. घावों का धीरे भरना

अगर मामूली चोटें भी देर से भर रही हैं, तो स्किन की रिपेयरिंग क्षमता कम हो रही है – और इसकी वजह हो सकती है Vitamin C की कमी।

3. लाल चकत्ते या पिग्मेंटेशन

चेहरे या शरीर पर बिना किसी वजह के छोटे-छोटे लाल या भूरे धब्बे नजर आने लगें, तो इसे नजरअंदाज न करें। ये स्किन के अंदरूनी डैमेज का संकेत हो सकते हैं।

4. स्किन पर जलन या सूजन

Vitamin C के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर को सूजन से बचाते हैं। इसकी कमी से स्किन पर जलन या अजीब सी खुजली हो सकती है।

5. उम्र से पहले झुर्रियां आना

Vitamin C की कमी से स्किन की कसावट कम होती है और जल्दी झुर्रियां आने लगती हैं, जिससे आप उम्र से पहले बूढ़े दिख सकते हैं।

 Vitamin C की कमी कैसे पूरी करें?

  • आंवला, संतरा, नींबू, अमरूद, कीवी और स्ट्रॉबेरी को डाइट में शामिल करें।

  • पालक, ब्रोकली जैसी हरी सब्जियां खायें।

  • जरूरत पड़े तो डॉक्टर की सलाह से Vitamin C सप्लीमेंट लें।

  • धूम्रपान और शराब से बचें – ये Vitamin C के स्तर को तेजी से घटाते हैं। Vitamin C की कमी सिर्फ स्किन ही नहीं, पूरे स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड पुलिस की बड़ी पहल… जानें क्या

 इसे भी पढ़ें : पाकिस्तानियों के लिये भारत का दरवाजा बंद

 इसे भी पढ़ें : सर्वदलीय बैठक बुलाई गई, संसद में 2 मिनट की खामोशी…

 इसे भी पढ़ें : आतंकियों का सिर लाने वाले को 1 करोड़ इनाम…

 इसे भी पढ़ें : गर्म हवाओं में ठंडी फुहार, जानवरों के लिये खास इंतजाम… देखें वीडियो

 इसे भी पढ़ें : आंखों में आंसू, मन में गुस्सा, बदला लेगा भारत… देखें वीडियो

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...

बारलोंग हा’दसे के बाद कोयला जब्ती पर पुलिस ने रखा पूरा सच…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग सड़क हादसे में...

गढ़वा में विकास की नई रूपरेखा तैयार… जानें

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा...