7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का भी अलर्ट… जानें कहां

Date:

spot_img

Kohramlive : जापान के क्यूशू क्षेत्र के कुमामोटो प्रांत में मंगलवार को 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। जापान की भूकंप तीव्रता प्रणाली में इसकी शिंदो-7 तीव्रता दर्ज की गई, जो सबसे ऊंचा स्तर है। भूकंप के बाद मौसम एजेंसी ने एरियाके और यत्सुशिरो समुद्र के लिए सुनामी अलर्ट जारी कर लोगों से तटीय इलाकों से तुरंत दूर रहने को कहा है। जापान के बाद चीन के छिंगहाई प्रांत में भी महज 20 मिनट के भीतर दो भूकंप आये। USGS के मुताबिक पहले भूकंप की तीव्रता 5.7 और दूसरे की 5.8 रही। दोनों झटके 10 किलोमीटर की गहराई में महसूस किये गये।

फिलहाल बड़े नुकसान की खबर नहीं

दोनों देशों में फिलहाल किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि राहत और आपदा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। चीन के लानझोउ शहर तक झटके महसूस किये गये, जबकि सोशल मीडिया पर सामने आये वीडियो में घरों के लैंप झूलते और पहाड़ियों से धूल के गुबार उठते नजर आये।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कानून हाथ में लिया तो सजा तय

New Delhi : 20 जुलाई के छात्र प्रदर्शन और...

सोये हुये मासूम के गले में घंटों लिपटा रहा नाग, वीडियो वायरल…

Bihar : बिहार के पटना से एक ऐसी घटना...

नक्सलवाद की टूटी कमर, 16 खूंखार माओवादियों ने डाले ह’थियार…

Ranchi : झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे...

ED का बड़ा एक्शन, सुबह से ही ताबड़तोड़ छापेमारी…

Dhanbad : अवैध कोयला कारोबार पर ED ने बड़ा...

50 लाख युवाओं के लिए ‘सम्राट प्लान’, 16 विभाग करेंगे काम…

Bihar : बिहार सरकार ने अगले पांच सालों में...