Ranchi : रांची मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं, आंधी-तूफान और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ घंटों में इन जिलों में 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, कुछ जगहों पर भारी बारिश और वज्रपात भी होगा। मौसम विभाग ने लोगों को घर में रहने और बिजली के खंभों या पेड़ों के नीचे न रुकने की सलाह दी है। किसानों को खेतों की ओर न जाने की चेतावनी दी गई है। गढ़वा, पलामू, लातेहार, गुमला, लोहरदगा, चतरा और सिमडेगा को छोड़कर बाकी सभी जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं आने वाले 4-5 रोज में भी झारखंड में मौसम का मिजाज यही रहने वाला है।
सावधानी ज़रूरी!
वज्रपात के समय खुले में न रहें
पेड़ या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें
सुरक्षित स्थान पर रुकें
मौसम सामान्य होने तक खेतों या खुले क्षेत्रों में न जाएं
इसे भी पढ़ें : भ्रष्टाचारी मंत्रियों को पद से हटाने का रास्ता साफ! बिल पर JPC को मंजूरी
इसे भी पढ़ें : कब, कहां और कैसे आती है कॉल गर्ल, क्या बता गये SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : SP से मिले मुखिया संघ, इन बातों पर जताई घोर चिंता












