spot_img

SP से मिले मुखिया संघ, इन बातों पर जताई घोर चिंता

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के SP अंजनी अंजन से आज मुखिया संघ प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की जन समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी बात रखी। प्रतिनिधिमंडल में रंजीत कुमार मेहता (जिला मुखिया संघ अध्यक्ष), बिरेन्द्र रजक (चौपारण मुखिया संघ अध्यक्ष), मंटू सिंह (प्रदेश मुखिया संघ सचिव) एवं पप्पू रजक (जिला मुखिया संघ उपाध्यक्ष) शामिल थे। SP को बुके भेंट कर स्वागत किया गया। इसके बाद बात हुई सीधे मुद्दे की। चौपारण मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक ने कहा कि “ग्रामीण इलाकों में रात में असामाजिक तत्व एक्टिव रहते हैं, जिससे लोग डरे-सहमे रहते हैं। दनुआ घाटी जैसे संवेदनशील इलाकों में गश्ती बढ़ाई जाये।” प्रदेश सचिव मंटू सिंह ने कहा कि “हम जनप्रतिनिधि हैं, जनता की आवाज को प्रशासन तक पहुंचाना हमारा फर्ज है। पुलिस की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।” रंजीत मेहता और पप्पू रजक ने भी क्षेत्रीय पुलिस बल को मजबूत करने की मांग रखी।

ये उठाये गये मुद्दे

  • चौपारण और आसपास बढ़ रही छिटपुट आपराधिक घटनायें।
  • सड़क हादसों की बढ़ती पुनरावृत्ति।
  • अवैध खनन और ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही।
  • ग्रामीण इलाकों में कमजोर गश्ती व्यवस्था।

SP का जवाब

हजारीबाग के SP अंजनी अंजन ने सबकी बातें ध्यान से सुनीं और भरोसा दिलाया कि “जिला पुलिस पूरी तत्परता से जनता की सेवा में जुटी है। अपराध पर रोक और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिये हर जरूरी कदम उठाये जायेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...