Kohramlive Desk : मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में मंगलवार को जोरदार बारिश हो रही है। बारिश से रेलवे ट्रैक सहित कई जगहों पर जल जमाव हो गया है। शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कों पर वाहनों और रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही धीमी हो गई। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों में मुंबई और उसके उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। अलग- बारिश के चलते रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई में अगले पांच दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 7 और 8 जुलाई को छिटपुट स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है।
सायन इलाके में 1.5 फीट तक पानी
मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने बताया कि मध्य रेलवे मार्ग के सायन, कुर्ला, तिलक नगर और वडाला इलाकों में पटरियों पर पानी भर गया। एक अधिकारी ने कहा कि मुंबई और पड़ोसी शहरों में सार्वजनिक बस सेवाएं प्रदान करने वाली बेस्ट को सायन, चेंबूर, बांद्रा, एयर इंडिया कॉलोनी, कुर्ला और कुछ अन्य स्थानों में बाढ़ के कारण अपनी बसों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट करने के लिए मजबूर होना पड़ा। मुंबई ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, मध्य मुंबई के सायन इलाके में साधना हाई स्कूल के पास एक सड़क 1.5 फीट तक जलजमाव के कारण बंद हो गई।
इसे भी पढ़ें : साली के चक्कर में टीचर जीजा ने कर दिया…
इसे भी पढ़ें : डकैतों ने कहा- चुप रहिये, कुछ नहीं करेंगे, पर क्या कर डाला… देखें
इसे भी पढ़ें : कोर्ट के बाहर से बेटे का अगवा, थाना में रोती मां… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : भैंसुर मेरा सुहाग उजाड़ डाला : ज्योति || इल्जाम गलत और झूठा, सच चौंका देगा : भैंसुर… देखें CCTV
इसे भी पढ़ें : घर में घुस कर चुराया था मोबाइल और साइकिल, फिर क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : रांची डीसी की अपील- कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत, सतर्क रहें
इसे भी पढ़ें : मजदूरी दर में कटौती को लेकर बवाल… देखें वीडियो








