spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Amazon में होगी बड़ी छंटनी, जानें कितने लोगों की नौकरी पर खतरा

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive Desk : आर्थिक मंदी (Recession) के साये में सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) ने बड़ा फरमान जारी किया है। गुरुवार को Amazon ने पुष्टि किया है की वो 18000 स्टाफ की छंटनी कर रहा है। 18 जनवरी से छंटनी की ये प्रक्रिया शुरू होगी। CEO एंडी जेसी (Andy Jassy) के शेयर किए गए नोट के मुताबिक, इस बड़ी छंटनी का सबसे ज्यादा असर कंपनी के ई-कॉमर्स और मानव-संसाधन (HR) सेक्शंस में काम कर रहे कर्मचारियों पर पड़ेगा। यह छंटनी फर्म के लगभग 300,000 मजबूत कॉर्पोरेट वर्कफोर्स का लगभग 6% है। ऐसे में इन सेक्शंस में काम करने वाले कर्मचारियों की चिंता बढ़ गई है। अमेजन कंपनी के सीईओ ने कहा है की ‘मुझे उम्मीद है कि 2023 की शुरुआत में और अधिक कटौती होगी। हम आम तौर पर इन परिणामों के बारे में संवाद करने के लिए प्रतीक्षा करते हैं, जब तक कि हम उन लोगों के साथ बात नहीं कर सकते, जो सीधे प्रभावित होते हैं। हालांकि, हमारे एक साथी ने बाहरी रूप से इस जानकारी को लीक किया था, हमने फैसला किया कि इस समाचार को पहले साझा करना बेहतर होगा। ताकि आप विवरण सीधे सुन सकें।’उन्होंने कहा, ‘हम 18 जनवरी से प्रभावित कर्मचारियों (या जहां यूरोप में लागू हो, कर्मचारी प्रतिनिधि निकायों के साथ) के साथ संवाद करने का इरादा रखते हैं।’ इससे पहले पिछले साल नवंबर में रिपोर्ट्स सामने आईं थी कि ई-कॉमर्स दिग्गज अपने कर्मचारियों की संख्या में लगभग 10 हजार की कटौती करने का लक्ष्य बना रहा है।

कंपनी ने यह भी बताया था कि कोरोना महामारी के दौरान कंपनी ने बहुत से नए लोगों को नौकरी पर रखा था। ऐसे में देशों में लॉकडाउन खुलने के बाद इन लोगों की जरूरत नहीं रह गई। ऐसे में कंपनी अब इन लोगों की छंटनी भी बड़े पैमाने पर कर सकती हैं। बता दें कि अमेरिका समेत पूरी दुनिया में साल 2023 में मंदी के बादल छाए हुए हैं। ऐसे में साल 2022 से ही कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी थी। इसमें ट्विटर, माइक्रोसॉफ्ट, फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा जैसी कई बड़ी कंपनियों के नाम शामिल हैं।

साल 2022 में नवंबर में न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी रिपोर्ट के अनुसार अमेजन पूरी दुनिया में लगभग 16 लाख लोगों को रोजगार देती है। अगर कुल 18,000 कर्मचारियों की नौकरी जाती है तो यह कुल कंपनी के कर्मचारियों का 12 फीसदी हिस्सा होगा। इस छंटनी के ऐलान के बाद Amazon ने प्रभावित कर्मचारियों की मदद का भरोसा भी दिलाया है। सीईओ की ओर से कहा गया है कि जिन कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी उन्हें 24 घंटे पहले नोटिस और सेवरेंस पे दिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘प्रभावित कर्मचारियों को सेपरेशन पेमेंट के लिए पैकेज का पेमेंट किया जाएगा। इसके अलावा हेल्‍थ इंश्‍योरेंस और नई जॉब खोजने में भी उनकी मदद की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : सियाचिन के शिखर पर पहली महिला फौजी, क्या बोल गये PM… देखें

इसे भी पढ़ें : Haldwani : ढहने से बच गया 4 हजार परिवारों का आशियाना… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : Karnataka Road Accident : पेड़ से टकराई मालवाहक बोलेरो, मची चीख-पुकार…

इसे भी पढ़ें : दारू की दुकान में काम करने वाले दुखी, भयादोहन का इल्जाम

इसे भी पढ़ें : अमेरिका के डॉ सुशांत को दुआ दे रहे बुंडू के लोग… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : सरेंडर नीति उग्रवाद को प्रोत्साहित करने वाला : मुस्तफा अंसारी

इसे भी पढ़ें : हाई अलर्ट पर जम्मू, 1800 एक्स्ट्रा CRPF जवान तैनात

इसे भी पढ़ें : ठंड में इस डिवाइस को लगाकर चलाएं गीजर, ज्‍यादा नहीं आएगा बिजली बिल

इसे भी पढ़ें : कितने तरह के होते हैं कार इंश्योरेंस, जानिए पालिसी के फायदे का नेचर

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...