Ranchi : राजधानी रांची में आज यानी शुक्रवार को, चडरी सब-स्टेशन (सरला बिरला विश्वविद्यालय के पास) में जरूरी मरम्मत का काम होगा एक ऐसा काम, जो बिजली की दुनिया में अक्सर जरूरी होता है, लेकिन आम ज़िंदगी को थोड़ी देर के लिए ठहरा देता है। सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक, तीन घंटों के पावर कट में 11 केवी सरला बिरला फीडर और औद्योगिक फीडर से जुड़े इलाके अंधेरे के आगोश में रहेंगे। गणपति पावर, रामकृपाल कंस्ट्रक्शन, पारलिवाल उद्योग, जैप-2 से लेकर हरातू, फतरु टोली, पतरा टोली और एक्स आर्मी कॉलोनी जैसे इलाकों में थोड़ी देर को पंखे थमेंगे, बल्ब बुझेंगे और मोबाइल की बैटरियां एकटक चार्जर को तकती रहेंगी।
लेकिन घबराइए मत ये दूरी सिर्फ तीन घंटे की है। दोपहर 1 बजे फिर वही पुरानी रौशनी लौटेगी और जिंदगी फिर उसी रफ़्तार से चलने लगेगी।










