Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। गुरुवार से तेज हवाओं के साथ वज्रपात, गर्जन, ओलावृष्टि और बारिश शुरू हो रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि बारिश का ये सिलसिला 23 मार्च तक जारी रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवा और उत्तर भारत से आ रही हवाओं के कारण राज्यभर में यह मौसम बदलाव हुआ है। 21, 22 और 23 मार्च तक कई इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। रांची समेत राजधानी के कई इलाकों में शुक्रवार को भी तेज हवा, गर्जन और ओलावृष्टि हो सकती है। इसके अलावा गुमला, सिमडेगा, लातेहार, पलामू और गढ़वा के कुछ हिस्सों में वज्रपात भी हो सकता है।
इस बारिश के साथ मौसम में ठंडक का असर बढ़ेगा, लेकिन किसानों को इस समय काफी ध्यान रखने की जरूरत है, क्योंकि ओलावृष्टि उनके फसलों के लिए नुकसानदायक हो सकती है।










