spot_img

ना कोई विस्थापन होगा, ना कोई इलाका डूबेगा : CM हेमंत सोरेन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dumka : युवा CM हेमंत सोरेन ने आज ऐलान किया कि मसलिया-रानीश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना झारखंड की पहली ऐसी सिंचाई योजना है, जिसमे ना कोई विस्थापन होगा और ना ही कोई इलाका डूबेगा। अंडरग्राउंड पाइप लाइन के जरिए 22383 हेक्टेयर खेत में पानी पहुंचेगा और फसलें लहलायेगी। CM हेमंत सोरेन आज इस सिंचाई योजना का शिलान्यास कर पूरे मॉडल का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मसलिया- रानीश्वर सिंचाई कमांड एरिया को टूरिस्ट हब के रूप में विकसित किया जाएगा । इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के मौके मिलेंगे। वहीं, इस इलाके को पर्यटन के लिहाज से अलग पहचान भी मिलेगी। इस योजना पर 1313.25 करोड़ रुपए खर्च होंगे। तीन साल में काम पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया है। सिद्धेश्वरी नदी पर मुरगुनी गांव के पास एक बराज भी बनेगा। ताकि, पाइप लाइन के माध्यम से सिंचाई योग्य भूमि में पटवन के लिए हमेशा पानी उपलब्ध रहे।

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि मसानजोर डैम से दुमका को अपेक्षित फायदा नहीं मिल सका। इस डैम के निर्माण के दौरान यहां के कई गांव डूब क्षेत्र में आ गये। लोगों को विस्थापित होना पड़ा, लोगों को जो फायदा मिलना चाहिये था, वह आजतक नहीं मिला। इसका फायदा पड़ोसी राज्य उठा रहे हैं । इसी बात को ध्यान में रखकर मसलिया- रानीश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना को जमीन पर उतारने का संकल्प लिया है, ताकि खेतों को सालों भर पानी मिल सके। इससे पूरे इलाके का समग्र विकास होगा। राज्य के आदिवासी, दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक और उपेक्षित वर्ग को सशक्त बनाने के लिये शिक्षा, रोजगार और आजीविका समेत कई क्षेत्रों में बड़े कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। इससे लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिलेगा। CM ने कहा कि सरकार पूरी संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ काम कर रही है ।

CM ने कहा कि “आपकी योजना- आपकी सरकार -आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत पदाधिकारी घर -गांव पहुंचकर  समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। लोगों को उनका हक और अधिकार दे रहे हैं। इस योजना की सफलता का आकलन इसी बात से लगायाजा सकता है कि पिछले वर्ष इस कार्यक्रम के तहत मिले 35 लाख से ज्यादा आवेदनों का लगभग निष्पादन हो चुका है । वहीं, इस साल इस कार्यक्रम में अबतक 39 लाख से ज्यादा आवेदन मिल चुके हैं। इनके निपटारे की प्रक्रिया पूरे जोर-शोर से चल रही है ।

इस अवसर पर मंत्री आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता , विधायक स्टीफन मरांडी, नलिन सोरेन, श्रीमती सीता सोरेन, बसंत सोरेन, दिनेश विलियम मरांडी, जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती जॉयस बेसरा, दुमका जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष  विजय सिंह, CM के सचिव विनय कुमार चौबे , सचिव प्रशांत कुमार और जिले के DC और SP सहित कई छोटे बड़े अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : बालू घाट चालू, 700 रुपये में 1 हजार घन फुट कोई भी ले जा सकता है… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :जवान बिटिया को हो रही थी खून की उल्टी, तांत्रिक ने तबाह कर दी जिंदगी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :जेल से रिहा हुए संजय राउत, बोले-हमें न्याय मिला, हम झुकेंगे नहीं

इसे भी पढ़ें :उसे खरोंच तक नहीं आई, पीछे बैठा शख्स चल बसा… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :इसमें मासूम आदया का क्या कसूर था, देखें वीडियो…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हिमांशु सिंह की मौ’त के बाद भारी हं’गामा, तीन पुलिसवाले सस्पेंड

Jamshedur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में चाकूबाजी में घायल...

भोरे-भोर पश्चिम बंगाल में भीषण आ’ग, कई झुलसे… देखें वीडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के हल्दिया स्थित पेट्रोकेमिकल प्लांट...

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...