Bihar : हर टीचर के लिए एक क्लासरूम होना अनिवार्य है। यानी स्कूल में जितने टीचर उतने ही क्लासरूम होने चाहिये। यह कहना है बिहार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक का। उन्होंने इस संबंध में सभी जिलों के डीएम को निर्देश दिया है। जारी पत्र में कहा गया है कि सभी DM यह सुनिश्चत करेंगे कि हर टीचर के लिए एक कमरा जरूर हो। एक ही कमरे में दो टीचर पढ़ाते हुये न दिखे। मतलब किसी स्कूल में 8 टीचर हैं (प्रिंसिपल को छोड़कर) तो उस प्राथमिक स्कूल में 8 क्लासरूम भी होने चाहिये। नये शिक्षकों के आने के बाद ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े। ऐसी स्थिति विशेषकर प्राथमिक और मध्य विद्यालय में आ सकती है। इसलिए DM तुरंत अपने जिले के जन प्रतिनिधियों की बैठक बुलाकर किन स्कूलों में क्या काम किया जाएगा, उसको चिह्नित करें।
उन्होंने पत्र में इस बात का जिक्र किया कि एक लाख दस हजार नये टीचरों की नियुक्ति हुई हैं। जनवरी 2024 तक एक लाख और नये टीचरों की नियुक्ति होनी है। इसको देखते हुए स्कूलों के आधारभूत संरचना के विकास की बेहद जरूरत है। जिसके लिए अतिरिक्त कमरों और प्रीफेब कक्षाओं (स्टील ढांचे का) का निर्माण जल्द-जल्द से करायें। पिछले 3 महीनों में करीब 1036 प्रीफैब कक्षाएं बनायी गईं हैं। इस काम को और तेज गति से करने की जरूरत है। इसके लिए जितनी राशि जिला मांगेगा, विभाग उतनी राशि उपलब्ध करायेगा।
इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में फौजी की ह*त्या…
इसे भी पढ़ें :बीटेक की छात्रा पांचवी मंजिल से गिरी, यूनिवर्सिटी में हड़कंप…
इसे भी पढ़ें :इस हाल में मिली देव की डे*ड बॉडी, हादसा या कुछ और…
इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में कल दिन के 1 बजे से यह रास्ते रहेंगे बंद… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : बेखौफ माफियाओं ने पुलिस जीप को रौंदा, SI की मौ*त
इसे भी पढ़ें : मां काली की महा आरती – 2023, देखिए यह अदभुत नजारा
इसे भी पढ़ें : कभी गोलियों से धुंआ-धुंआ लोहरदगा, अब खिलने लगा गेंदा फूल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : महापर्व छठ में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज… जानें
इसे भी पढ़ें : लिवर को तंदुरुस्त रखने का बेहतरीन फॉर्मूला बता गये डॉ जयंत घोष… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग का एक गांव ऐसा, जहां बेटियां जन्म नहीं ले पाती… देखें वीडियो












