spot_img

महाकाल के गर्भगृह में इतने दिन प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में श्रावण मास व्यवस्थाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 4 जुलाई से 11 सितंबर तक महाकाल मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा इस दौरान 1500 रुपये के जलाभिषेक की रसीद भी बंद रहेगी। इस दौरान किसी वीआईपी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। साथ ही 11 जुलाई से उज्जैन के दर्शनार्थियों को अलग द्वार से मंदिर में प्रवेश मिलेगा। साथ ही श्रद्धालुओं के सरल सुलभ दर्शन के लिए प्रशासन द्वारा चाक चौबंद व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इससे सभी श्रद्धालुओं को आसानी से दर्शन हो सकें। श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण-भादो मास के दौरान प्रातःकालीन होने वाली भस्मआरती में चलित भस्मार्ती दर्शन व्यवस्था रहेगी, जिसमें श्रद्धालु बिना पंजीयन के चलित रूप से (बिना रुके) भस्मार्ती के दर्शन कर सकेंगे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि श्रावण-भादो माह में पहले से अनुमति प्राप्त कावड़ यात्री शनिवार, रविवार एवं सोमवार को छोड़कर मंगलवार से शुक्रवार तक द्वार क्रमांक 1 अथवा 4 से मंदिर में दर्शन के लिए प्रवेश कर सकेंगे। श्री महाकालेश्वर मंदिर में आगंतुक श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या होने से समयाभाव के कारण उज्जैन शहर में निवासरत श्रद्धालुओं की महाकाल के प्रति धार्मिक आस्था देखते हुए पृथक से दर्शन व्यवस्था बनाई जा रही है। 11 जुलाई 2023 को महापौर मुकेश टटवाल द्वारा स्थानीय जन सुविधा के लिए दर्शन व्यवस्था का शुभारंभ किया जाएगा। बैठक में महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष सहित महापौर और अन्य सदस्य मौजूद थे। बैठक के बाद कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने मीडिया को बताया है कि महाकालेश्वर मंदिर के अन्न क्षेत्र के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। 15 जुलाई से नया अन्न क्षेत्र शुरू हो जाएगा।

लड्डू प्रसाद की कीमत अब 360 रुपये किलो से बढ़ाकर 400 रुपये किलो करने का निर्णय भी श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति की बैठक में पास हुआ है।

इसे भी पढ़ें :येलो अलर्ट पर झारखंड, अगले तीन घंटों में इन जिलों में …

इसे भी पढ़ें :LIC ने लॉन्च की नई इंश्योरेंस पॉलिसी, टैक्स बेनिफिट समेत मिलेंगे ये फायदे

इसे भी पढ़ें :झारखंड के कई जिलों में IMD अलर्ट, अगले दो दिनों तक बारिश

इसे भी पढ़ें :झारखंड में अगले 24 घंटे में तेज रफ्तार से चलेगी हवा, भारी बारिश का भी अलर्ट

इसे भी पढ़ें :11 IPS अफसरों का तबादला, शलभ माथुर बने यहां के DIG, देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें :गलत बैंक खाते में पैसे हो गए ट्रांसफर? SBI ने बताया कैसे आएंगे वापस

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...