Dhanbad : एक तरफ परिवार के 14 सदस्यों कि मौत हो चुकी थी। इधर दुल्हन बनी स्वाति कि आंखे अपनी मां और परिवार के दूसरे सदस्यों को खोज रही थी। लाचार बेबस पिता बेटी को कुछ भी बताने कि हालत में नहीं थे। उनकी डबडबाई आंखें मानो बयां कर रही हो कि किसी तरह बेटी की शादी पूरी हो जाए। उनको सब पता था लेकिन वह इस कदर मजबूर थे कि ना तो वह रों सकते थे और ना ही बेटी को इस भयानक मंजर के बारे में कुछ बता सकते थे। एक तरफ बेटी की शादी और दूसरी तरफ परिवार का अंत। मानो उन्हें काठ मार गया हो। स्वाति बार-बार सबसे यही पूछ रही थी कि मां कब आएगी। कब आएंगे दादा… लेकिन किसी ने भी उसका जबाव नहीं दिया। सबने उसे टालना ही बेहतर समझा। शादी में हर तरह की रस्मों की अदायगी की गई। तब वक्त आया कन्यादान का। स्वाति के पिता को इस रस्म के लिए बुलाया गया। लेकिन वह अपनी जगह से हिले-डुले तक नहीं। स्वाति उनकी आंखों को देख यह तो समझ गई थी कि कुछ न कुछ गड़बड़ जरूर है। लेकिन इस अनहोनी की उसको भनक तक नही लगी। तब उसके एक भाई ने उसका कन्यादान किया। समय आया फिर बिदाई का। ऐसी बिदाई जिसमें स्वाति अपने घर को छोड़ कर जा रही थी। लेकिन पिता सुबोध श्रीवास्तव के अलावा कोई भी उसका करीबी उसके पास नहीं था। ऐसा नहीं है कि मैरिज हॉल में बाकी लोगों को इस बारे में खबर नहीं थी। सबको सबकुछ पता था। लेकिन सब ऐसे रस्मों में बीजी होने की कोशिश में थे कि मानो जैसे कुछ हुआ ही नहीं हो। ताकि बेटी को कुछ पता न चल सके। यह हादसा धनबाद का है।
बीते कल धनबाद के आशीर्वाद ट्विन टावर में भयानक आग लग गई थी। इस अगलगी में सुबोध लाल के परिवार के 14 लोगों की जान चली गई। घर में बेटी स्वाति की शादी थी। सूत्रों के मुताबिक घर के कुछ लोग मैरिज हॉल जा चुके थे। बाकी निकलने ही वाले थे कि तभी एक बच्ची के हाथ से दीया गिरने से घर में आग लग गई। पहले आग पर्दे और कार्पेट में लगी। इसके बाद पूरे फ्लोर पर फैल गई। फायर ब्रिगेड जब तक आई तब तक 14 लोग काल के गाल में समा चुके थे। वहीं 5 ICU में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे है। हादसे के बाद जिस घर में आग लगी उसका मंजर बेहद खौफनाक था। जब यह हादसा हुआ, उस समय घर से 500 मीटर की दूरी पर सिद्धि विनायक मैरिज हॉल में स्वाति की शादी की रस्में चल रही थीं। स्वाति की शादी गिरीडीह के सौरभ से हुई। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं फोरेंसिक टीम ने सैंपल ले लिए है। इस हादसे पर पीएम मोदी, सीएम हेमंत सोरेन सहित कई नेताओ ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।
झारखंड सरकार ने अग्निकांड के मृतकों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है। CM हेमंत सोरेन ने खुद इस बाबत ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि आग लगने के अन्य हादसों के मृतकों के परिजनों को भी चार-चार लाख रुपए का मुआवजा देने का निर्देश दिया गया है। हादसे में घायलों के इलाज की उचित व्यवस्था करने के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है। हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस अपरेश कुमार सिंह और जस्टिस दीपक रोशन, गुरुवार 2 फरवरी को इस मामले में सुनवाई करेंगे।
धनबाद के आशीर्वाद अपार्टमेंट और विगत दिनों अन्य हादसे में मरने वाले लोगों के परिवारजनों को राज्य सरकार द्वारा ₹4 लाख रुपए की मुआवजा राशि देने का निर्देश दिया है। हादसे में घायल लोगों के समुचित ईलाज एवं अन्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु भी जिला प्रशासन को निर्देश दिया गया है।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) February 1, 2023
इसे भी पढ़ें : Khunti News : उसने मेरे बाप को मा*रा है और अब मुझे भी मा*र देगी… फिर
इसे भी पढ़ें :MCD Mayor चुनाव को लेकर आया बड़ा फैसला…देखें क्या
इसे भी पढ़ें :टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी चुनी
इसे भी पढ़ें :UP : किंग जार्ज इंटर कॉलेज में मचा अफरा-तफरी, देखें क्या हुआ
इसे भी पढ़ें :Garhwa News : सदर अस्पताल में DC के औचक निरीक्षण से हड़कंप… देखें
इसे भी पढ़ें :Budget 2023 : सिगरेट, शराब पीना पड़ेगा महंगा, LED टीवी-मोबाइल हुए सस्ते, यहां देखिए पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :Budget 2023 : वित्त मंत्री ने कहा अब पहचान पत्र की तरह काम करेगा यह कार्ड
इसे भी पढ़ें :Ranchi : अपराधियों ने पुलिस को ही बनाया निशाना… देखें कैसे












