Kohramlive : केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज साल 2023 का बजट पेश किया है। इसमें उन्होंने कई बड़े ऐलान किये है। जिसमें एक बड़ा ऐलान ये किया गया कि पैन कार्ड अब पहचान पत्र की तरह काम करेगा। सभी छोटे कारोबारी भी डिजिलॉकर में अपना सारा रिकॉर्ड रख सकेंगे। उन्होंने कहा कि अब पैन कार्ड सभी सरकारी योजनाओं के लिए एक पहचान पत्र की तरह काम करेगा।
अब KYC प्रोसेस होगा आसान
सरकार के इस फैसले से KYC की प्रक्रिया काफी आसान हो जाएगी। अब तक कई जगहों पर KYC कराने के लिए आधार और पैन दोनों की जरूरत होती थी। वहीं इस फैसले के बाद पैन कार्ड के जरिए ही KYC प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। निर्मला सीतारमण ने बताया है कि इससे ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा मिलेगा।
पैन कार्ड इसलिए होता है जरूरी
आयकर विभाग भारत के प्रत्येक व्यक्ति के लिए पैन कार्ड जारी करता है। इसकी मदद से इनकम टैक्स भरने वाले व्यक्ति का पता चलता है। ऐसे में इनकम टैक्स रिटर्न, म्यूचुअल फंड और लोन लेने के लिए पैन कार्ड काफी जरूरी होता है।
बजट में जरूरी ऐलान
- पहचान पत्र के तौर पर पैन कार्ड मान्य होगा।
- स्टार्टअप के लिए रिस्क कम करने की कोशिश
- ट्रांसपोर्ट इंफ़्रा के लिए 75000 करोड़ का निवेश होगा
- पहचान पत्र के तौर पर पैन कार्ड मान्य होगा
- आधार डिजीलॉकर की पहचान के तौर पर मान्य होगा
- रेलवे की नयी योजना के लिए 75 हजार करोड़ रुपए दिए जाएंगे
- अर्बन इंफ़्रा के लिए हर वर्ष 10 ,000 करोड़ का निवेश
- ई-न्यायालय का तीसरा चरण शरू होगाइसे भी पढ़ें :रांची में बिजली की तारों पर झूल रहा विशालकाय पेड़… देखें वीडियोइसे भी पढ़ें :Budget 2023 : वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान, इतनी कमाई वालों को नहीं देना होगा टैक्स
इसे भी पढ़ें :अब रांची में धधक उठी यह दुकान… देखें
इसे भी पढ़ें :अब रांची में धधक उठी यह दुकान… देखें
इसे भी पढ़ें :‘बारात लेकर आया तो श्मशान बना दूंगा’, फिर हुआ जोरदार…








