spot_img

सिटी हॉस्पिटल के पास मची चीख-पुकार…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में रविवार को सिटी हॉस्पिटल के पास चीख पुकार मच गई। हॉस्पिटल के पास भयानक एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। वहीं 2 बेतरह जख्मी हुए है। आनन फानन में घायलों को इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान चैनपुर निवासी प्रेमचंद शर्मा के रूप में हुई। वहीं घायलों का नाम चंदू पासवान और नितेश कुमार बताया गया। यह लोग हलिवंता गांव के रहनेवाले है। काल के गाल में समा गया प्रेमचंद महदेइया में निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय भवन में मजदूरी का काम करता था। घटना के बारे में बताया गया कि प्रेमचंद बस स्टैंड से महदेइया की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक बाइक से उसकी टक्कर हो गयी। तभी बस स्टैंड की ओर जा रही एक अन्य बाइक भी दुर्घनाग्रस्त बाइक से टकरा गई। जिसपर चंदू और नितेश सवार थे। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने प्रेमचंद को मृत घोषित कर दिया गया। SI राहुल कुमार के साथ अन्य पुलिस के जवान ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। यह हादसा श्री बंशीधर नगर शहर में सिटी हॉस्पिटल के पास हुआ।

इसे भी पढ़ें : खू*न से लथपथ मिली महिला की डे*ड बॉडी, बरियातू में सनसनी…

इसे भी पढ़ें : PM ऋषि सुनक पत्नी संग पहुंचे अक्षरधाम मंदिर, देखें…

इसे भी पढ़ें : भारत-पाकिस्तान के बीच आज होगा घमासान…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बाबा नगरी में पहली बार टोटो बनेगा ‘जीवनरक्षक’, जानें कैसे…

Deoghar : सावन की आहट के साथ बाबा बैद्यनाथ...

कमर में खोंस बेखौफ घूम रहा था, धरा गया 89 आर्मी ग्राउंड के पास…

Ranchi : रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में अपराध...

रामपुर में खपाने जा रहा था अफीम, ऐसे धरा गया…

Ranchi : रांची के नामकुम थाना पुलिस ने नशे...

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...