Ranchi : राजधानी रांची के बरियातू में आज सुबह एक महिला का खून से लथपथ हालत में शव मिला। यह शव स्काई डेल अपार्टमेंट में मिला। महिला अपने 10 साल के बच्चे और पति के साथ इसी अपार्टमेंट के चौथे तल्ले में रहती थी। यह अपार्टमेंट बरियातू थाना क्षेत्र के हरिहर सिंह रोड में है। महिला की पहचान लगभग 50 साल की मधुबाला के रूप में हुई। घटना के बाद अपार्टमेंट में सनसनी फैल गई। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
घटना के बारे में प्रथम दृष्ट्या जो बातें सामने आयी उसके मुताबिक, मधुबाला के पति का नाम चन्द्रेश्वर प्रसाद है। मधुबाला उनकी दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी की मौत के बाद चन्द्रेश्वर ने मधुबाला से शादी की थी। दोनों का एक दस साल का बेटा भी है। चन्द्रेश्वर प्रसाद मूल रूप से बिहार के रहनेवाले है। वह शिक्षा विभाग में कार्यरत थे। चन्द्रेश्वर प्रसाद ने बताया कि आज सुबह उन्हें पड़ोसियों से मालूम हुआ कि उनकी पत्नी खून से लथपथ हालत में पड़ी है। वे भागे-भागे नीचे गये। तब तक पत्नी का दम निकल चुका था। उन्होंने बताया कि पत्नी बेटे के साथ सोती थी। वहीं वह अकेले सोते थे। कल रात भी सब कुछ ठीक था। वहीं अपार्टमेंट के लोगों ने बताया कि मधुबाला सुबह के समय छत पर थी और फिर अचानक नीचे कूद गई। पुलिस ने चन्द्रेश्वर प्रसाद बयान पर यूडी केस दर्ज किया है। यह सुसाइड है या कुछ और… पुलिस हर एंगल से केस की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें :PM ने इस देश के राष्ट्रपति को सौंपी G20 की अध्यक्षता… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : राजधानी में छोटी सी बात पर ह*त्या, बवाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :जंगल में घुसी पुलिस, धरा गया बड़का उग्रवादी, क्या बोले SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :राजधानी में डेंगू डरा रहा है सबको…
इसे भी पढ़ें :राजधानी में छोटी सी बात पर जवान लड़के की ह*त्या, आक्रोश…
इसे भी पढ़ें : IIT तिरुपति में निकली वैकेंसी, जानिए डिटेल्स…
इसे भी पढ़ें :जूनियर टेक्निशियन सहित कई पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कहां
इसे भी पढ़ें :SBI में निकली PO के पदों पर बंपर वैकेंसी, जानें डिटेल्स
इसे भी पढ़ें :MIDC में निकली बंपर भर्ती, जानिए डिटेल्स…












