Ranchi : CM हेमंत सोरेन से आज यानी सोमवार को सीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक पीएम प्रसाद ने मुलाकात की। सीएम हेमंत से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। यह मुलाकात राजधानी रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में की गई। इस अवसर पर उन्होंने CM हेमंत सोरेन को “THE EARNED LIFE” किताब सप्रेम भेंट की। मौके पर सीएम ने पीएम प्रसाद को कोल इंडिया का चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़ें : वंदे भारत एक्सप्रेस पहली बार पटना से पहुंची रांची… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 20-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा, इस दिन बारिश के आसार










