KohramLive : बुधवार की दोपहर गंगा में एक एक नाव पलट गया। आशंका जताई जा रही है कि नाव पर करीब 25 लोग सवार थे। हादसे के बाद कुछ तैर कर खुद बाहर आ गये तो कुछ को बचाया गया। लोकल नाविकों और मल्लाहों ने कुछ की जान बचाई। पांच बच्चों का अबतक कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं बचाकर अस्पताल भेजे गये चार लोगों में दो की मौत अस्पताल में हो गई। दिल को दहला देने वाली यह घटना गाजीपुर के रेवतीपुर थाना क्षेत्र के अठहवा में हुई। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख जताया हैष उन्होंने राहत कार्य को तेज करने का आदेश दिया है। CM ने DM और DIG को तुरंत एनडीआरआफ और एसडीआरएफ की टीमों को लेकर मौके पर जाने का निर्देश दिया। वहीं CM योगी ने गाजीपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर पीड़ितों में राहत सामग्री पहुंचाई गई।
नाव हादसे को लेकर जो बातें उछलकर सामने आई है, उसके अनुसार बाजार से खरीदारी कर ग्रामीण अपने गांव लौट रहे थे। गांव में बाढ़ का पानी जहां तहां जमा होने के कारण लोग नाव से ही आना-जाना कर रहे हैं। बाजार से लौट रहे करीब 25 लोग एक नाव पर सवार थे। नाव में पानी भर जाने के कारण अचानक नाव पलट गया। हादसे के बाद वहां कोहराम मच गया। स्थानीय गोताखोरों ने लापता लोगों को खोजने ताकत झोंक रखी है।
इसे भी पढ़ें :मामा ने 2 साल के भांजे को मार दी गोली, जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :पुलिस ने BPSC अभ्यर्थियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें Video
इसे भी पढ़ें : लॉ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की छात्राएं अचानक चीखने चिल्लाने लगी… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : दम तोड़ने से पहले यह बोल गई अंकिता, टूट कर रोया हर कोई… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :जनसुनवाई को बीच में ही छोड़ चल पड़े सीएम गहलोत… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : नहीं रहीं सोनिया गांधी की मां…
इसे भी पढ़ें :स्विच ऑफ के बाद भी चोरी हुआ Smart Phone झट से मिल जाएगा, जानें कैसे














