Ormanjhi : 24 साल का जवान लड़का सिकंदर गंझू मर गया। वह हजारीबाग जिला के बड़गड़ा देवगढ़ गांव का रहने वाला था। उसे आज रात करीब दस बजे एक अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। उसकी बॉडी में कोई हलचल नहीं थी। एक्सीडेंट की फैली खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सिकंदर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डूंडे भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार सिकंदर गंझू सीसीएल में काम करता था। वह अपने ससुराल आया हुआ था। उसका ससुराल ओरमांझी के चुटुपालु पंचायत के मनातू गांव में है। आज शाम वह अपने एक दोस्त से मिलने ओरमांझी गांव गया हुआ था। वह बुलेट से गया था। वापस लौटने के दरम्यान रांची रामगढ़ मेन रोड एनएच 33 पर भेड़ा पुल ओरमांझी के पास किसी गाड़ी की चपेट में आ गया। आसपास से जुटे लोगों का कहना है कि बुलेट सवार सिकंदर को गाड़ी ने पीछे से टक्कर मारी और भाग निकली। सिकंदर की मौत की खबर पर उसके घर और ससुराल में कोहराम मच गया। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। इधर पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इसे भी पढ़ें :कहां दिखाई देगा हाइब्रिड सूर्य ग्रहण, देखें यहां
इसे भी पढ़ें :कल लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें सही समय
इसे भी पढ़ें :सीएम ने दी दावत-ए-इफ्तार, देखें…
इसे भी पढ़ें :माफिया अतीक ने बड़ा गुंडा चांद बाबा से अदावत लेकर बनाई थी हुकूमत… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : नेपाल के राष्ट्रपति को एयरलिफ्ट कर लाया गया भारत
इसे भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल के रेट पर बड़ी खबर, केंद्र ने बढ़ाया टैक्स
इसे भी पढ़ें : कल से बदल जाएगा राशन लेने का नियम, पढ़ लें यह खबर








