Kohramlive : नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को इलाज के लिए बुधवार को विमान से भारत लाया गया। उनका इलाज दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में होगा। उनके कार्यालय ने यह जानकारी दी है। मंगलवार को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें काठमांडू के त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इस महीने में यह दूसरी बार है जब 78 साल के पौडेल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले हफ्ते गैस्ट्राइटिस की समस्या के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मंगलवार को प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल, उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री पूर्ण बहादुर खड़का सहित अन्य नेताओं ने पौडेल का हालचाल जाना था।
इसे भी पढ़ें : PAN कार्ड वाले यह काम किया तो देने पड़ेंगे 10 हजार जुर्माना
इसे भी पढ़ें : IRCTC ने दी ‘वॉर्निंग’, भूलकर भी ना करें इस ऐप को इंस्टॉल
इसे भी पढ़ें : पेट्रोल 10-LPG सिलेंडर 120 रुपये महंगा, जानिए डीजल का रेट
इसे भी पढ़ें : सरकारी कर्मी-पेंशनरों को ईद का तोहफा…देखें
इसे भी पढ़ें : जनधन अकाउंट वालों के लिए बड़ी खबर… देखें क्या
इसे भी पढ़ें : HDFC Bank का धमाकेदार ऐलान, देखें क्या















