Kohramlive Desk : स्कूल में बम मिलने की सूचना से परिसर में हड़कंप मच गया। आनन – फानन में पूरे स्कूल को खाली करा लिया गया। घटना के बाद से ही बच्चों और स्कूल स्टाफ में दहशत है। वहीं यह खबर मिलने पर बच्चों के अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीआरटी रोड पर स्थित इंडियन स्कूल को आज सुबह 10.49 बजे एक मेल मिला। उसके सबजेक्ट में बम की धमकी की बात लिखी थी। मेल में लिखा था कि स्कूल में बम प्लांट किया गया है। यह मेल मिलते ही स्कूल प्रशासन सकते में आ गया और तुरंत पुलिस को सूचना देने के साथ ही स्कूल को खाली करा लिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बम शिनाख्त और निरोधी दस्ते के साथ स्कूल पहुंची। इस वक्त स्कूल के बाहर भीड़ जमा है और पुलिस व बम निरोधी दस्ता स्कूल की जांच कर रहा है। हालांकि बम मिलने की धमकी सच है या किसी की शरारत है यह बात जांच के बाद ही सामने आ सकेगी। यह घटना दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी इलाके की है।
The Indian School in Sadiq Nagar received an bomb threat via email. As a precautionary measure, the school has been vacated. Bomb Detection and Disposal Squad informed: Delhi police
More details awaited. pic.twitter.com/p6DKKeSXsl
— ANI (@ANI) April 12, 2023
इसे भी पढ़ें :जमीन के लफड़े में कल गई थी एक की जान, आज क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें :खपरैल घर से मिले 10 लाख के ऐसे सामान, पुलिस भी दंग… देखें
इसे भी पढ़ें :रांची में बवाल, पुलिस को चटकानी पड़ी लाठियां… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :रांची में मकई के खेत में इस हाल में मिले गजराज…देखे
इसे भी पढ़ें :ASP-SDPO सहित 7 पुलिसकर्मी नवाजे गये, कहां और क्यों… देखें








