spot_img
spot_img

मारवाड़ी मोहल्ले में मची चीख पुकार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Giridih : गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र के मारवाड़ी मोहल्ले में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई। मौके पर चीख पुकार मच गई। शॉर्ट सर्किट से शुरू हुई आग ने एक तीन मंजिला इमारत को चपेट में ले लिया, जिसमें संगीता डालमिया (45) और उनकी बेटी खुशी डालमिया (21) की मौत हो गई। नीचे कपड़े की दुकान “खुशी मार्ट” थी, ऊपर परिवार रहता था। इमारत के दूसरे मंजिल पर ही सीताराम डालमिया का पूरा परिवार रहता था। हादसे के वक्त घर में छह लोग मौजूद थे। सीताराम डालमिया, उनकी पत्नी किरण डालमिया, बेटा दिनेश डालमिया और पोता रिशु डालमिया को तो समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन बहु संगीता और पोती खुशी अंदर ही फंस गईं। आग इतनी भयानक थी कि गिरिडीह, कोडरमा और धनबाद से कुल 14 दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। चार लोगों को बचा लिया गया, लेकिन मां-बेटी बाहर नहीं निकल सकीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग की कमियों पर चिंता जताते हुये जांच और सुधार का आश्वासन दिया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...