spot_img

ऑनलाइन बैंकिंग के दौरान OTP मिलने में हो सकती है परेशानी, जानें कारण

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : 27 मार्च से 4 अप्रैल तक बैंकों के बंद रहने की सूचना से हम अवगत हो चुके हैं। इस बीच यह खबर आ रही है कि ग्राहकों को ऑनलाइन बैंकिंग में OTP मिलने में भी परेशानी हो सकती है। यह स्थिति State Bank of India, HDFC Bank, Punjab National Bank, Axis Bank, Bank of Baroda, HDFC Bank में हो सकती है।

इसे भी पढ़ें : लोहरदगा में घर में ब्‍लास्‍ट, बच्‍ची समेत दो गंभीर

OTP नहीं मिलने पर लेन-देन मुश्किल 

TRAI का कहना है कि कंपनियां  जिसमें बड़े बड़े बैंक शामिल हैं, जरूरी पैरामीटर्स का पालन नहीं कर रही हैं, जैसे कंटेंट टेम्पलेट IDs, PE IDs वगैरह। ऐसे में होगा ये कि इन बैंकों के ग्राहक अगर कोई ऑनलाइन लेन-देन करते हैं, तो उन्हें OTP नहीं आएगा, क्योंकि SMS scrubbing प्रक्रिया में इन बैंकों के OTP मैसेज या कोई दूसरे जरूरी मैसेज सिस्टम से ही रिजेक्ट हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें : इनोवा के अंदर ही बना रखी थी तिजोरी, सोना-चांदी और कैश ढूंढ़ते रह गये अपराधी

TRAI के आदेश को गंभीरता से न लेना है वजह

अनचाहे और फ्रॉड SMS से लोगों को निजात दिलाने के लिए टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी TRAI ने कमर्शियल मैसेज पर लगाम लगाने के लिए एक प्रक्रिया शुरू की है। इसमें कंपनियों को कहा गया है कि वो एक फॉर्मेट में SMS को TRAI के साथ रजिस्टर्ड कराएं, ताकि ग्राहकों तक सही मैसेज पहुंचे और वो किसी फ्रॉड का शिकार न हों। TRAI के इस आदेश को कई कंपनियां गंभीरता से नहीं ले रही हैं, जिसका खामियाजा उनके ग्राहकों को उठाना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें :सचिन तेंदुलकर हुए कोरोना पोजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

करना होगा आदेश का पालन

TRAI यानी Telecom Regulatory Authority of India ने अपने आदेश का पालन होते नहीं देख अब इन सभी पर कड़ाई शुरू कर दी है। (TRAI) ने इन सभी डिफॉल्टर कंपनियों को चेतावनी दी है कि अगर वो चाहते हैं कि उनके ग्राहकों को मैसेज मिलने में कोई परेशान नहीं हो तो 1 अप्रैल 2021 तक आदेश का पालन करना होगा।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जुलाई में इतने रोज बैंक रहेंगे बंद, कहीं काम न अटक जाये… जानें

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2026...

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...

1 जुलाई से बदल जायेंगे ये 6 बड़े नियम, एक चूक बढ़ा सकती है परेशानी…

New Delhi : जुलाई की पहली तारीख करोड़ों लोगों...

IndiGo की नई सर्विस, केवल 49 रुपये में कैब…

Kohramlive : IndiGo ने हवाई यात्रियों के लिये 'कैब्स...

विदेश जाना हुआ महंगा, पासपोर्ट फीस में बड़ा इजाफा…

Kohramlive : अगर आप घूमने, पढ़ाई करने, नौकरी करने...