Ormanjhi(Kuldeep/Amitabh) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका विकास, सबका विश्वास’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुये ओरमांझी बाजार टाड परिसर में स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ किया गया। राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू ने विधिवत पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर दो सौर ऊर्जा संचालित हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सांसद आदित्य प्रसाद साहू ने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि विकास की रोशनी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। ओरमांझी बाजार टाड क्षेत्र में दूर-दराज के गांवों से किसान अपनी सब्जी और अन्य उत्पाद बेचने आते हैं, लेकिन रात में प्रकाश व्यवस्था की कमी के कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब इस स्ट्रीट लाइट से उनकी समस्याओं का समाधान होगा।”
स्ट्रीट लाइट लगने से खुशियां ही खुशियां…#Ormanjhi #Ranchi #Streetlight #Aadityaprasadsahu #jharkhand #News pic.twitter.com/vdqmDiatFl
— KohramLive (@KohramLive) March 29, 2025
ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर सांसद आदित्य प्रसाद साहू की पहल से यह स्ट्रीट लाइट लगाई गई है। इसके लगने से स्थानीय लोगों में उत्साह और खुशियां है। लोगों का कहना है कि अब बाजार में सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी और रात में भी व्यापार सुचारू रूप से चल सकेगा। स्ट्रीट लाइट लगने से जहां व्यापारियों और किसानों को सहूलियत मिलेगी, वहीं स्थानीय नागरिकों को भी सुरक्षित माहौल मिलेगा। यह पहल विकास के मार्ग पर ओरमांझी बाजार को आगे बढ़ाने में एक अहम भूमिका निभायेगी। इस कार्यक्रम में भाजपा नेता अमरनाथ चौधरी, मंडल अध्यक्ष दिलीप मेहता, मुखिया दीपक बड़ाईक, पंचायत समिति सदस्य ललिता मेहता, पूजा समिति अध्यक्ष रामकुमार महतो, कोषाध्यक्ष दुर्गा शंकर साहू, संयोजक सत्यनारायण तिवारी, ग्राम प्रधान दीनदयाल लोहार, मुण्डा उमाशंकर साहू, अजय सिंह, भीम मुण्डा, जोगेंद्र मुण्डा, छोटू साहू, राजेश गुप्ता, विक्रांत तिवारी, सत्यमराज कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।








