ऐसा कोई घर नहीं, जहां सरकारी योजना नहीं पहुंची हो : CM

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh : राज्य का ऐसा कोई घर नहीं होगा, जहां कोई ना कोई सरकारी योजनाएं नहीं पहुंची हो, कई घर- परिवारों को कई सरकारी योजनाओं का फायदा एक साथ मिल रहा है। हमारी कोशिश राज्यवासियों की आर्थिक सामर्थ्य और समृद्धि बढ़ाना है।” यह कहना है CM हेमंत सोरेन का। मौका था हज़ारीबाग में झारखंड मुख्यमंत्री सम्मान योजना के प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम का। CM हेमंत सोरेन ने आगे कहा कि आदिवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, गरीब, किसान- मजदूर, बुजुर्ग, दिव्यांग, महिला और युवाओं को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ सरकार हर काम कर रही है।

महज 14 रोज में 42 लाख महिलाओं को सम्मान राशि देने का बना रिकॉर्ड

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर महिलाओं में गजब का उत्साह है। महज 14 रोज में 42 लाख से ज्यादा महिलाओं ने इस योजना का लाभ लेने के लिये आवेदन दिया। इन महिलाओं को सम्मान राशि देकर एक रिकॉर्ड बना है। CM ने कहा कि हर बहन-बेटियों को आर्थिक संबल देंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में आधी आबादी की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी वजह से राज्य सरकार हर उम्र की महिलाओं तथा बहनों-बेटियों के लिए कई योजनाएं लेकर आई है। 50 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को पेंशन दिया जा रहा है। वहीं, बच्चियों को बेहतर शिक्षा के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से जोड़ा गया है। अब झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना के तहत 21 से 50 वर्ष की उम्र तक की सभी महिलाओं को सम्मान राशि सरकार दे रही है। किसानों के दो लाख रुपए तक के लोन को माफ करने का फैसला लिया गया। इस तरह किसी भी उम्र की कोई भी महिला ऐसी नहीं होगी, जिन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा हो।

किसानों की आमदनी बढ़ाने का हो रहा प्रयास

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि आज मौसम में जिस तरह का बदलाव देखने को मिल रहा है, वैसे में किसानों को पारंपरिक कृषि के साथ अन्य माध्यमों से भी आय बढ़ाने की दिशा में सरकार निरंतर कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना के माध्यम से किसान फलदार वृक्ष लगाकर और मुख्यमंत्री पशुधन योजना से जुड़कर अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकते हैं। वहीं, किसानों को खाद- बीज और अन्य जरूरतों को पूरा कराने का काम राज्य सरकार कर रही है।

प्रवासियों का भी पूरा रखा जा रहा ख्याल

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि पेट की खातिर किसान- मजदूर और बहुत सारे अन्य लोग झारखंड से बाहर जा रहे हैं, ऐसे में दूसरे राज्य और देशों में रहने वाले झारखंड के लोगों के हितों का भी सरकार पूरा ख्याल रख रही है। वहां उनके साथ अगर किसी प्रकार की घटना या हादसा होता है तो सरकार हर स्तर पर उनकी मदद के लिए तत्पर है। हमारी कोशिश इस राज्य के अंदर और राज्य के बाहर रहने वाले सभी झारखंड वासियों का ख्याल रखना है।

 

 

युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के खुल चुके हैं द्वार

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में युवाओं को सरकारी नौकरी देने का दरवाजा खुला हुआ है। इंजीनियर, डॉक्टर, कृषि पदाधिकारी, खेल पदाधिकारी, पशुपालन अधिकारी जैसे अनेक हजारों पदों पर बहाली हो चुकी है। वहीं, सहायक आचार्य, उत्पाद सिपाही और आरक्षी समेत दर्जनों विभागों में खाली पड़े हजारों पदों के लिए पूरी तेजी के साथ नियुक्ति प्रक्रियाएं चल रही है। CM ने यह भी कहा कि यहां के जो बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर और अफसर बनना चाहते हैं, उन्हें भी सरकार आर्थिक सहायता दे रही है। गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से यहां के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए 15 लाख रुपये तक का शिक्षा लोन सरकार अपनी गारंटी पर दे रही है। हमारा संकल्प आने वाली पीढ़ी को बेहतर मार्गदर्शन देना है।

7 जिलों में कुल लक्ष्य का 94 प्रतिशत उपलब्धि हासिल

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के 7 जिलों में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 15 लाख 29 हज़ार 883 लाभुकों के आवेदनों को स्वीकृति दी जा चुकी है। इस योजना की सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कुल लक्ष्य का 93.63 प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर लिया गया है। CM हेमंत सोरेन ने आज आयोजित प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम में 13 लाख 94 हज़ार 82 लाभुकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से सम्मान राशि हस्तांतरित कर महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इनमे हज़ारीबाग़ के 2 लाख 29 हज़ार 835, धनबाद जिले के 2 लाख 63 हज़ार 751, बोकारो जिले के 2 लाख 66 हज़ार 537, गिरिडीह जिले के 2 लाख 95 हज़ार 966, कोडरमा जिले के 99 हज़ार 378, चतरा जिले के 1 लाख 38 हज़ार 237 और रामगढ़ जिले के 1 लाख 378 बहन- बेटियां शामिल हैं।

इस कार्यक्रम में मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बेबी देवी एवं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, विधायक मथुरा प्रसाद महतो, विधायक उमा शंकर अकेला, विधायक विनोद सिंह, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, विधायक जयमंगल सिंह, विधायक अम्बा प्रसाद, विधायक लंबोदर महतो, पूर्व विधायक ममता देवी, फागु बेसरा, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव मनोज कुमार, प्रमंडलीय आयुक्त सुमन कैथरीन किस्पोट्टा तथा हजारीबाग की उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें :नहीं रहीं JMM सांसद विजय हांसदा की पत्नी…

इसे भी पढ़ें :कोलकाता का सबसे चर्चित संदेही गुनहगार संजय की बहन यह बोल गई… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :दीमक की तरह खाये जा रही कंपनिया, ये बोल गये मंत्री..

इसे भी पढ़ें :Zomato ने ये सर्विस की बंद, अब नहीं मंगा पायेंगे माछेर झोल… जानें

इसे भी पढ़ें :CM केजरीवाल को झटके पर झटका, मिल गई ये अनुमति…

इसे भी पढ़ें :मेडिका अस्पताल से डॉक्टर टर्मिनेट, इल्जाम जान चौंक जायेंगे…

इसे भी पढ़ें :भाजपा की आक्रोश रैली पर पुलिस का आंसू गैस

इसे भी पढ़ें :नेपाल में बड़ा हादसा, सूनी हो गई कई मांग… जानें

इसे भी पढ़ें :राजद के दिग्गज नेता इस रोज थामेंगे जदयू का दामन, क्या बोल गये… जानें

इसे भी पढ़ें :अयोग्य पायलट्स ने उड़ान भरी, भरने पड़ेंगे 90 लाख…

इसे भी पढ़ें :एक साथ कइयों को किया गया इधर से उधर… देखें लिस्ट

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...