spot_img

रक्तदान से बेहतर कोई दान नहीं : SP चोथे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh : रक्तदान से बेहतर कोई दान नहीं, ऐसा करने पर भी कोई नुकसान नहीं। एक छोटी सी पहल से किसी की जिंदगी की टिमटिमाती लौ को बुझने से बचा सकती है आपका यह रक्तदान। हर किसी को रक्तदान के लिये प्रेरणा करना चाहिये। यह कहना था हजारीबाग के SP मनोज रतन चोथे का। इसी मजबूत इरादे के साथ SP मनोज रतन चोथे ने रक्तदान कर लोगों को एक मैसेज दे गये। मौका था मणि त्रिविधा शंकर एजुकेशनल चेरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले आयोजित रक्तदान सह हेल्थ चेकअप-ऑर्गन डोनेशन अवेयरनेस कैंप का। यह कैंप हजारीबाग के झारखंड पुलिस एकादमी परिसर में थैलेसीमिया डे पर लगाया गया था। कैंप में आये लोगों में से 56 लोगों ने अपना रक्तदान किया। 131 प्रशिक्षुओं के हेल्थ चेकअप एवं 176 प्रशिक्षुओं के आंखों की जांच की गई।

इस मौके पर SP मनोज रतन चोथे ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर उनके हौंसला अफजाई किया। ट्रस्ट की तरफ से विद्या भूषण ने SP का मान-सम्मान किया। वहीं झारखंड पुलिस अकादमी की वरीय उप निदेशक रौशन गुड़िया, DSP नवीन चंद्र दास एवं सार्जेट मेजर रमेश मंडल को मेंमटों देकर उनका आदर-सम्मान किया। विद्या भूषण ने कहा कि यह कैंप लगाने के पीछे का मकसद केवल लोगों में रक्तदान और थैलेसीमिया से पीड़ित लोगों की मदद करने के लिये जागरूकता लाना है। अभिषेक रंजन ने कहा कि हमें रक्तदान के साथ-साथ अंगदान के लिये भी आगे आना चाहिये। उन्होंने कहा कि जो अंग हम मरने के बाद दान कर सकते हैं, वो जरूर करना चाहिये। इससे कुछ लोगों की जीवन में खुशियां लाई जा सकती है। जरुरतमंद लोगों तक रक्त पहुंचाने की हर संभव कोशिश में जुटा है मणि त्रिविधा शंकर एजुकेशनल चेरिटेबल ट्रस्ट। कैंप को सफल बनाने में छोटे-बड़े कुछ पुलिस अधिकारियों जवानों और ट्रस्ट से जुड़े विद्या भूषण, अभिषेक रंजन, वैभव प्रसाद शिवम एवं शिवांशु की सराहनीय भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग पुलिस का ‘भरोसा’ ले आई 34 लोगों के चेहरों पर मुस्कान… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : विष्णु अग्रवाल को फिर आना होगा ED दफ्तर…जानें कब

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...