Dhanbad : CM चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड को आगे बढ़ाना है। इस राज्य को हमें संवारना है। बदलते समय के अनुरूप इस राज्य का नवनिर्माण करना है। मुझे प्रधानमंत्री से पूरी उम्मीद है कि वे झारखंड को आगे बढ़ाने में इस राज्य को पूरा सहयोग करेंगे। मौका था सिंदरी में आयोजित हर्ल कारखाना उद्घाटन समारोह का। PM मोदी और गवर्नर सीपी राधाकृष्णन की मौजूदगी में CM चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। सिंदरी खाद कारखाना का फिर से चालू होना इस क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाएगा। विकास का नया दरवाजा खुलेगा। किसान जब आधुनिक तकनीक और तरीकों से खेती-बारी करेंगे तो उपज बढ़ेगी। खाद्यान्न उत्पादन जब बढ़ेगा तो इसका सीधा फायदा किसानों को होगा। उनकी आय बढ़ेगी और वे सशक्त होंगे।
खनिज संपदा से धनी है झारखंड साथ ही खेत- खलिहान पर भी यहां की बड़ी आबादी निर्भर
CM चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड का भौगोलिक परिवेश देश के अन्य क्षेत्रों की तुलना में कई मायनों में अलग है। एक तरफ यहां लोहा, कोयला, बॉक्साइट और यूरेनियम जैसे कई खनिज प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं तो खेत- खलिहान पर भी ग्रामीणों की एक बड़ी आबादी निर्भर है। ऐसे में राज्य के सम्यक विकास के लिए दोनों के बीच संतुलन जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के आदिवासियों- मूलवासियों और किसानों- मजदूरों को उनके पैरों पर खड़ा कर हम इस राज्य को मजबूती दे सकते हैं। इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ राज्य सरकार निरंतर काम करते आ रही है।
किसानों को बना रहे हैं सशक्त और स्वावलंबी
CM चंपई सोरेनने कहा कि किसानों को स्वावलंबी और सशक्त बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। हमारा प्रयास है कि हर खेत में सालों भर पानी रहे, ताकि किसान बेहतर तरीके से खेती कर सके। इसके लिए सिंचाई परियोजनाओं पर विशेष रूप से काम हो रहा है। किसानों को आधुनिक तकनीक से कृषि कार्य करने के लिए प्रेरित और प्रशिक्षित किया जा रहा है । किसानों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चल रही हैं । ऐसे में जब खेतों में उपज बढ़ेगा तो खाद्यान्न को लेकर हम और आत्मनिर्भर बनेंगे।
रोजगार के नए अवसर होंगे पैदा
CM चंपई सोरेन ने कहा कि सिंदरी खाद कारखाना के पुनर्जीवित होने से जहां किसान लाभान्वित होंगे, वहीं रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। यहां के युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा । इससे इलाके में समृद्धि आएगी और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
ये रहे मौजूद
मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह और झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी समेत कई वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : एक क्लू से खुल गया कंकाल के पीछे का भयानक कांड… जानें
इसे भी पढ़ें : रांची में यशस्वी ने सहवाग के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : ‘डॉक्टर’ को गो*लियों से भून डाला… जानें
इसे भी पढ़ें : राजधानी में एक साथ चार दुकानों के ताले तोड़े, फिर…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज… जानें कब से
इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में 14 थानेदारों का तबादला… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : कल फ्लोर टेस्ट, यह बड़ी बात बोल गये नीतीश…
इसे भी पढ़ें : राज्य सभा चुनाव : भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची की जारी… देखें
इसे भी पढ़ें : PAYTM में 500 रुपया लेने वाला सिपाही सस्पेंड…
इसे भी पढ़ें : पति के सामने सरेआम बीवी का कर डाला… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : धनबाद में 8 इंस्पेक्टरों का तबादला… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : राज्य में शिक्षा का ऐसा दीप जला रहे, जो कभी नहीं बुझेगा : CM चंपई
इसे भी पढ़ें : बैरिकेडिंग टूटते ही दागने पड़े आंसू गैस के गोले… जानें
इसे भी पढ़ें : झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज… जानें कब से
इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में 14 थानेदारों का तबादला… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : PM Kisan Samman Nidhi Yojana: इस दिन जारी हो सकती है 16वीं किस्त… जानें











