spot_img
spot_img
spot_img

राज्य सरकार के खिलाफ जनता में आक्रोश है : बाबूलाल मरांडी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा विचारधारा और कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक पार्टी है। इसका मकसद भारत को परम वैभव के शिखर पर पहुंचना है। पार्टी कार्यकर्ता इन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए लगातार काम करते हैं। बाबूलाल ने कहा कि आज केंद्र में PM नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा नीतियों एवं कार्यक्रमों को तेजी से धरातल पर उतार रही है। तीसरी बार मोदी सरकार बनाकर जनता ने पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को सराहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी चुनाव सिर पर है। राज्य में ठगबंधन सरकार के खिलाफ आक्रोश है। जनता भाजपा नेतृत्व की डबल इंजन सरकार बनाने के संकल्पित है। लोकसभा चुनाव परिणाम इसका स्पष्ट संकेत देता है। मौका था भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित विधानसभा विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग का। आठ सत्रों में आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी की सैद्धांतिक विचारधारा, इतिहास विकास, चुनाव प्रबंधन सहित सोशल मीडिया जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा की सरकार ने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में अलग झारखंड राज्य का निर्माण कराया। हमें विकसित झारखंड के संकल्प को पूरा करना है।

समापन सत्र को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि आगामी चुनाव में डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए चुनाव प्रबंधन भी महत्वपूर्ण है। विस्तारक गण अपने अपने क्षेत्रों में प्रबंधन कार्यों को सुचारू रूप से संचालन में अपनी बड़ी भूमिका निभायेंगे। साथ ही कहा कि विस्तारक को उत्प्रेरक की भूमिका में कार्यों को गति देनी है।

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि विस्तारक की भूमिका नीव की पत्थर की तरह है। मंच, माला, माइक से दूर रहकर पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों, योजनाओं को गति देना ही विस्तारकों की पहचान होनी चाहिए। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती में बूथ ही केंद्र बिंदु है। बूथ जीतो चुनाव जीतो के संकल्प को हमे कार्यों में उतारकर अपने लक्ष्य को पूरा करना है। प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने भाजपा के इतिहास विकास, केंद्रीय टोली सदस्य मनोज सिंह ने भाजपा की पंच निष्ठा एवं विचारधारा, सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां, राहुल अवस्थी एवं विवेक विकास ने सोशल मीडिया और आईटी विषय पर विचार रखे।

इसे भी पढ़ें : पानी-पानी राजधानी, शहर में उतरना पड़ा NDRF को… जानें

इसे भी पढ़ें : CM का बड़ा आदेश : विदेश से लौटे मजदूरों को दें काम

इसे भी पढ़ें : जमीन माफिया कमलेश ED के पंजे में…

इसे भी पढ़ें : महिलाओं को मिलेगा हर महीने 1 हजार रुपये… जानें किन्हें

इसे भी पढ़ें : स्कूली बच्चों को पी’टने का केस गरमाया, क्या बोले अजय राय… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...