DELHI : कोरोना के पढ़ते मामलों को देखते हुए विमानन सेक्टर (Aviation Sector) भी अब सख्ती दिखा रहा है। इंडिगो एयरलाइंस (IndiGo airlines) ने कई रूट पर Flights की संख्या कम कर दिया है। इंडिगो ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पश्चिम बंगाल से नई दिल्ली और मुंबई के लिए उड़ानों की संख्या घटा दी है। अगले तीन महीने तक इन रूट्स पर अपनी फ्लाइट संख्या सीमित (Daily Flights) कर देने से पैसेंजर्स को दिक्कत होगी। इसके साथ ही हवाई किराया (Air Fare) भी बढ़ सकता है।
हफ्ते में बस दो ही दिन आवाजाही
इंडिगो ने कहा है कि सरकारी गाइडलाइन्स को देखते हुए फ्लाइट की संख्या सीमित कर दी गई है। दरअसल, पश्चिम बंगाल (West Bengal) सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए नई दिल्ली (New Delhi) और मुंबई (Mumbai) के लिए राज्य से अब सप्ताह में दो दिन ही फ्लाइट्स के आवागमन की इजाजत दी है।
इंडिगो ने दी जानकारी
इंडिगो की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के कोलकाता, दुर्गापुर और बगडोगरा से अब दिल्ली व मुंबई के लिए सप्ताह में केवल दो दिन सोमवार तथा शुक्रवार को ही फ्लाइट्स उड़ान भरेंगी। अगले तीन महीनों तक इंडिगो ने अपनी फ्लाइट्स को सीमित किया है। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी तो होगी ही साथ ही इस रूट पर फ्लाइट संख्या कम होने से भविष्य में हवाई किराये में बढ़ोतरी होने के भी आशंका हैं।
रिफंड क्लेम कर सकते हैं पैसेंजर्स
इंडिगो ने इस एलान के साथ यह जानकारी दी है कि कंपनी प्रभावित पैसेंजर्स को फ्लाट्स कैंसिल होने की सूचना दे रही है। जिन पैसेंजर्स ने टिकट बुक कराई है और उनकी फ्लाइट कैंसिल हुई है, वो इंडिगो की वेबसाइट पर जाकर रिफंड के लिए क्लेम कर सकते हैं या फिर इच्छानुसार दूसरी फ्लाइट चुन सकते हैं। इसके लिए पैसेंजर्स को इंडिगो वेबसाइट www.goindigo.in पर जाकर ‘Plan B’ पर क्लिक करना होगा।
#6ETravelAdvisory: Please keep track of your flight status at https://t.co/NvOzLqg7Uv pic.twitter.com/XZoNwSsdlW
— IndiGo (@IndiGo6E) January 3, 2022
Read More :न हो मैन पावर की कमी, बढ़ाएं बेड की संख्या : डीसी
Read More :Weekend Curfew का ऐलान, इस पर भी लगी पाबंदी
Read More :सीएम अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव
Read More :IIT के 40 छात्र समते 60 लोग कोरोना संक्रमित, परिसर में मचा हड़कंप
Read More :Ameesha Patel ने पहने रिवीलिंग कपड़े, सीढ़ियों पर क्या किया… देखिये
Read More :जाम में फंसा Ambulance , देखिए क्या हो गया…
Read More :बुलेट पर हाथ में पिस्टल लेकर कर रहा था स्टंट, देखिये, पुलिस ने क्या किया…
Read More :राजधानी में घूम रही Scooty वाली Drugs पेडलर, ऐसे करती है…
Read More :3 पुलिसकर्मी जिंदा जले, हादसे का मंजर देखने वालों की कांप गई रूह














