Ranchi : पुलिस के हत्थे चढ़ा चोरों को चोरी का लोकेशन बताने वाला। पुलिस ने उसे उसके घर से दबोचा। ओरमांझी प्रखंड के कुटे गांव निवासी मोहम्मद सरफुल का 26 वर्षीय बेटा आफताब आलम चोरों को चोरी का लोकेशन बताता था और घटना को अंजाम दिलवाता था। काफी दिनों से वह इसमें संलिप्त था।
Read More : सादा कागज पर अंगूठा लेकर दिखा दिया ठेंगा खेत बंधक रख कर्ज लिया… सुनें, एक गरीब का दर्द (Video)
चार-पांच लोगों का गिरोह पूरे क्षेत्र में आतंक मचाए हुए था। यह गिरोह रामगढ़, गोला, गिद्दी, रजरप्पा, ओरमांझी, पिठोरिया, सिकिदिरी और बीआईटी मेसरा क्षेत्र में लगातार चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था। जनवरी से अप्रैल तक इन लोगों ने चोरी की दर्जनों घटनाओं को अंजाम दिया। हर घटना को एक ही अंदाज में अंजाम दिया गया। इसी को आधार बनाकर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने सबसे पहले चोरी के मुख्य आरोपी शमशेर को पकड़ा। पूछताछ में उसने गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम का खुलासा किया। जिसके आधार पर पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया। सभी को रामगढ़ जेल भेज दिया गया।
Read More : सबकी रुह कंपा गया “यशोदा मईया” का खतरनाक अंत
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आफताब इन लोगों को चोरी का लोकेशन बताता था। जिसके आधार पर पुलिस ने आफताब को उसके घर से दबोच लिया। पुलिस पहले ही शमशेर, किशोर राम, कौशर और अब्दुल रहमान को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ये लोग चोरी में अपाची और रेसर बाइक का इस्तेमाल करते थे।














