spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

एक करोड़ की चोरी, कस्टडी में आई नौकरानी ये कबूल गई…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : कभी इलियास नगर की गलियों में चुपचाप चलने वाली उमा, आज कर्नाटक पुलिस की गिरफ्त में है। इल्जाम है कि उसने अपने ही मालिक के घर से 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की चोरी की है। चामराजपेट की राधा, एक सुरक्षा एजेंसी की संचालिका हैं। 3 महीने पहले उन्होंने बीमार बहन सुजाता की सेवा के लिए 43 साल की उमा को रखा, मासिक वेतन 23 हजार रुपये में। राधा को क्या पता था, जो सेवा की साड़ी पहने आई थी, वो दिल में लालच का जहर छुपाये बैठी थी। राधा ने दो महीने पहले इलेक्ट्रॉनिक सिटी के पास एक प्लॉट बेचा था। 67 लाख रुपये नकद और कीमती जेवर घर की अलमारी में रख दिये थे। उसने यह सोचा कि फ्लैट खरीदूंगी, बहन के लिए सुविधा होगी, मगर नौकरानी उमा नकद और जेवर लेकर उड़ चुकी थी। 9 जून को जब राधा अलमारी के पास पहुंची तो सबकुछ गायब है। CCTV में दिखा, उमा बैग लिये चुपचाप निकल रही है। पूछने पर वही पुरानी सफाई, “मुझे कुछ नहीं पता। राधा ने चामराजपेट थाने में रपट दर्ज कराई। पुलिस ने उमा को हिरासत में लिया, और जैसे ही दबाव बढ़ा, उमा टूट गई। उसने कबूल कर लिया कि उसने ही 67 लाख रुपये और जेवर चुराये। पुलिस ने उसकी बेटी के घर से 50.57 लाख नकद और 12.66 लाख के जेवर बरामद कर लिये हैं। ये वारदात कर्नाटक के चामराजपेट जिले की है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

परियोजना पर ‘ब्रेक’ लगाने की कोशिश नाकाम, पुलिस पहरे में शुरू हुआ काम…

Lohardaga :  लोहरदगा के कुडू में भारतमाला परियोजना के...

NEET री-एग्जाम के लिये ‘वॉर मोड’ में झारखंड, दाग को धोने की तैयारी…

Ranchi : पिछले साल नीट परीक्षा में हुये पेपर...

बदल रही मंगल की चाल, इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद अलर्ट…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में मंगल को ऊर्जा, साहस,...

TMC के दबंग नेता जहांगीर खान लॉकअप में, छुड़ाने के लिये थाने पर हमला!

Kohramlive : TMC तृणमूल कांग्रेस के दबंग नेता जहांगीर खान...

अब दुनिया जानेगी झारखंड के हुनर और परंपरा को…जानें कैसे

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में सदियों पुरानी कला,...