spot_img
spot_img
spot_img

बेटी ने वायरल क्या किया वीडियो, जिगरी दोस्त बन गये जानी दुश्मन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Rupam/Sanjay) : 21 साल की यामिनी और हमउम्र राहुल के फेसबुक अकाउंट से एक वीडियो वायरल होने के बाद जितनी जुबां… उतनी तरह की चर्चा। यामिनी के हमदर्द के मुख से सिर्फ इतना ही निकला कि वह कई लोगों के सपने को रौंद कर घर की दहलीज लांघ जिंदगी की सबसे बड़ी भूल कर डाली। भले कुछ देर के लिए लगे कि उसने अपना सपना साकार किया और अपनी पसंद का जीवनसाथी चुन लिया। वहीं राहुल के हमदर्द का कहना है उसकी लाइफ में कोई और नहीं। गुजरे पांच वर्षों से दोनों का प्रेम प्रसंग परवान पर था। दोनों का अक्सर मिलना-जुलना लगा रहता था। जब इनका राज बेनकाब हुआ तो कुछ दिनों के लिए पहरा जरूर लगा, पर आखिरकार दोनों उड़ गये। दोनों बालिग हैं। अब देखना यह है कि दोनों एक दूसरे को कितना निभा जाते हैं। वहीं यामिनी का आंगन बिल्कुल सूना-सूना। हर कोई खामोश। एक ही बोल… खंजर घोंप गया कोई अपना। वहीं राहुल का परिवार खुद को डरा-सहमा बताते हैं। सबसे ज्यादा चौंका रही है तो… पुलिस। मामला सुखदेव नगर और हरिजन थाना दोनों ही जगह पहुंचा है। सुखदेव नगर थाना चुप्पी साधे हुए है। हरिजन थानेदार राधिका रमण मिंज ने बताया कि- अभी FIR नहीं हुआ, जांच में लगी है पुलिस। देखिये, क्या बोल गयीं राहुल की मां और बहन…

Read More : झारखंड में 3 जून तक बढ़ा स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा सप्‍ताह, जारी रहेंगी ये पाबंदियां

Read More : चक्रवाती तूफान ‘यास’ को लेकर अलर्ट, गया-पटना से गुजरने वाली ये ट्रेनें रद्द

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बिजली निगम के मानव दिवस कर्मियों की हुंकार…

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण व्यवस्था को वर्षों से...

नशे के खिलाफ दौड़ा झारखंड, PRD की प्रदर्शनी बनी मनमोहक…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर शुरू...

CISF DIG का तबादला, इस IPS की हो सकती है एंट्री…

Bokaro : देश के सबसे बड़े इस्पात संयंत्रों में...

हाईकोर्ट ने कहा, अब मोहलत नहीं मिलेगी…

Ranchi : झारखंड की जेलों में वर्षों से खाली...

गैंगस्टर के इस गुर्गे के पास मिले 3 उम्दा पिस्टल और 33 जिंदा गोलियां…

Dhanbad : धनबाद पुलिस ने चिरकुंडा थाना क्षेत्र से...