जेपी नड्डा-संबित पात्रा समेत अन्य बीजेपी नेताओं पर FIR दर्ज करे दिल्ली पुलिस

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • पुलिस कमिश्नर को टूलकिट मामले में कांग्रेस ने लिखा पत्र

Kohramlive desk : टूलकिट को लेकर बीजेपी की तरफ से कांग्रेस पर लगाए गए आरोप का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। जुबानी जंग के बाद अब यह मामला पुलिस थाने जा पहुंचा है। कांग्रेस  ने बीजेपी अध्यक्ष  जेपी नड्डा और पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा समेत कई बीजेपी नेताओं के खिलाफ दिल्ली पुलिस में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर और एसएचओ तुगलक रोड पुलिस स्टेशन को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में संबित पात्रा और जेपी नड्डा के अलावा स्मृति ईरानी, बीएल संतोष समेत कई अन्य नेताओं के कांग्रेस ने पत्र में लिखा है कि इस शिकायत के जरिए हम जेपी नड्डा,  संबित पात्रा, स्मृति ईरानी, बीएल संतोष समेत बीजेपी के कई नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हैं। इन लोगों ने देश में अशांति और सांप्रदायिक अशांति फैलाने के मकसद से सोशल मीडिया के जरिए झूठी बातें फैलाई हैं।

Read More : सदियों पुराना है खतरनाक Black Fungus, कोरोना में अलर्ट रहना जरूरी : डॉ अभिषेक (देखिये LIVE ऑपरेशन)

जाली और मनगढ़ंत दस्तावेज तैयार किया

शिकायत में यह भी कहा गया है कि संबित पात्रा बीएल संतोष सहित बीजेपी के अन्य लोगों ने जेपी नड्डा के कहने पर एक जाली और मनगढ़ंत दस्तावेज तैयार किया। इतना ही नहीं इसके लिए इन लोगों ने एआईसीसी रिसर्च डिपार्टमेंट का लेटरहेड भी तैयार किया। दरअसल, बीजेपी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उनकी एक ‘टूलकिट’ के जरिये इस संकट के वक्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने की साजिश चल रही है।

Read More : बेवजह घरों से निकले कई लोग पकड़े गए, मेडिकल टीम ने किया कोरोना टेस्ट

राहुल गांधी ने साधा नरेंद्र मोदी पर निशाना

उधर, राहुल गांधी ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने लिखा है, ”मोदी ‘सिस्टम’ में जितनी आसानी से सवाल उठाने वालों की गिरफ़्तारी होती है, उतनी आसानी से वैक्सीन मिलती तो देश आज इस दर्दनाक स्थिति में ना होता.कोरोना रोको, जनता के सवाल नहीं!”

Read More : गिरिडीह में पेड़ पर लटकी मिली छात्र की लाश, BSC फाइनल इयर का था स्‍टूडेंट

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

घरेलू उड़ानों को लेकर एअर इंडिया का बड़ा फैसला… जानें

New Delhi : अगर आप आने वाले दिनों में...

SIR पर आ गया सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, क्या कहा… जानें

New Delhi : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

हवा में लटके 300 पर्यटक, रेस्क्यू तेज… देखें वीडियो

Srinagar/Gulmarg : जम्मू-कश्मीर के मशहूर गुलमर्ग गोंडोला में सोमवार...

PM मोदी के ‘दो नन्हें दोस्तों’ का खुल गया राज, छाया था बड़ा सस्पेंस…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी बच्चों...