GIRDIH : गिरिडीह के धनवार थाना क्षेत्र के नावागढ़ में बीएससी फाइनल ईयर के एक छात्र ने फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। मंगलवार सुबह युवक का शव उसके घर के पास ही नीम के पेड़ से बने फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने युवक द्वारा प्रेम-प्रसंग में सुसाइड की आशंका जाहिर की है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है।
Read More :देखिये, क्या हो रहा था चास के इस लॉज में, चौंक पड़े सब
तीन भाइयों में सबसे छोटा
मृतक की पहचान नावागढ चट्टी निवासी विजय नंदन महतो के पुत्र रविंद्र वर्मा (23) के रूप में की गई। रविंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटा था। इस संबंध में मृतक के पिता विजय नंदन महतो ने बताया कि उसके मोबाइल में किसी लड़की के साथ फोटो बरामद हुई है, जिसमें आई लव यू लिखा है। साथ ही प्रेम पत्र भी बरामद हुआ है। संदेह है कि प्रेम प्रसंग मामले में ही बेटे ने आत्महत्या कर ली है।
Read More :कार्यकर्ताओं के जीवन के साथ भी और जीवन के बाद भी खड़ा है झामुमो : मंत्री मिथिलेश
शादी समारोह से आने के बाद अपने कमरे में सोया था रविंद्र
विजय नंदन महतो के अनुसार, सोमवार को बिरनी थाना क्षेत्र के जरीडीह में एक शादी समारोह से देर शाम उनका पूरा परिवार घर लौटा था। इसके बाद सभी अपने-अपने कमरे में जाकर सो गए। रविंद्र भी छत पर स्थित अपने कमरे में जा कर सो गया। अहले सुबह करीब साढ़े चार बजे बड़ी बहू मेरे पास आई और बोली कि घर के बगल में नीम के पेड़ पर किसी का शव लटक रहा है। इसके बाद शव की पहचान रविंद्र के रूप में की गई।
Read More :OXYGEN के मामले में आत्मनिर्भर बना झारखण्ड, बेहतर प्रबंधन से कम हुआ संक्रमण
परिजनों से नहीं मिला कोई आवेदन
धनवार थाना एसआई राणा मृतुंजय नारायण सिंह ने कहा कि परिजनों द्वारा कोई आवेदन नहीं प्राप्त हुआ है। पूछताछ के दौरान पता चला कि युवक ने प्रेम प्रसंग मामले में आत्महत्या की है। बावजूद पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।






