GUMLA : गुमला जिले के विशुनपुर प्रखंड के गुरदरी पुलिस पिकेट क्षेत्र के तेवर पानी गांव में गुरुवार की देर रात पत्नी ने कुल्हाड़ी से वार कर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद से वह फरार है। वारदात की सूचना के बाद नक्सल प्रभावित व सुदूरवर्ती होने के कारण पुलिस शुक्रवार को गांव पहुंची। वहां से देर रात शव लाया गया। इसके बाद शनिवार को पोस्टमॉर्टम हुआ।
Read More : #CM के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर और #SP में चले लात-घूंसे (देखें वीडियो)
आपस में विवाद के बाद घटी घटना
मृतक की पहचान वर्षोय सगन मुंडा (35) के रूप में की गई। आरोपी पत्नी लहरी मुंडाइन है। पति-पत्नी के बीच हुए आपसी विवाद के बाद घटना घटी है। घटना के बाद आरोपी पत्नी गांव से फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है।
Read More : 3 बच्चों की मां और 4 बच्चों का पिता आपत्तिजनक स्थिति में धराया, ग्रामीणों ने पहले तो कूटा, फिर…
घटना के वक्त नशे में था पति
मृतक के चाचा किशोर मुंडा ने बताया कि गुरुवार को सुबह में मृतक सगन मुंडा अपने खेत में मक्का तोड़ने गया था। मक्का तोड़कर वापस लौटने के बाद दोपहर में बाजार गया था। वह देर शाम में घर वापस लौटा। वह नशे में भी था। इसके बाद रात करीब 9 बजे दंपती के बीच विवाद होने लगा। विवाद की आवाज गांव के लोगों ने भी सुनी। मगर कोई बीच बचाव करने नहीं जा सका। दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया। तभी पत्नी ने घर में रखी कुल्हाड़ी से पति के सिर, गर्दन व जबड़े पर कई प्रहार कर दिए। घटनास्थल पर ही पति की मौत हो गई।
Read More : घोड़ी नहीं चढ़ सका दूल्हा, दुल्हन ने कहा- ले जाओ बारात, नहीं करनी…








