UP : यूपी के कौशांबी से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। करारी इलाके में रहने वाली मालती देवी पर आरोप है कि उसने अपने ही पति और परिवार को खत्म करने की साजिश रची। आटे में जहर मिलाकर पूरे घर को खिलाने की तैयारी थी। लेकिन सऊदी से लौटे पति बृजेश मौर्य को गूंथे आटे की गंध और रंग से शक हो गया। पूछने पर मालती ने कबूल किया कि वह सभी को जहरीला खाना खिलाकर मारना चाहती है और ये सलाह उसके पिता कल्लू प्रसाद व भाई बजरंगी ने फोन पर दी थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी महिला के पास से मिला जहरीला आटा जांच के लिए भेजा गया है। बृजेश का कहना है कि मोबाइल पर घंटों बात और अजनबी नंबरों से धमकियां इस तनाव की जड़ थीं। समय रहते पति ने चालाकी दिखाई, वरना संयुक्त परिवार के 10 सदस्य जहर खाकर जान गंवा सकते थे।








