400 जरूरतमंदों तक पहुंची सेवा की गर्माहट…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : ​गढ़वा के मेराल प्रखंड का राजहारा मध्य विद्यालय रविवार को एक अनोखी आभा में नहाया दिखा। ठिठुरती सर्दी के बीच योगदा सत्संग सोसाईटी ऑफ इंडिया, रांची ने ऐसा सेवा कार्य किया, जिसे देखकर गांव के बुजुर्गों ने भी कहा, “आज सर्दी नहीं लगी, इंसानियत गर्म लग गई।” राजहारा, सेराशाम और बनुआ गांव के 400 से अधिक जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल बांटे गये। कार्यक्रम का शुभारंभ गढ़वा SDO संजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। दीप की लौ जैसे ही टिमटिमाई, माहौल में करुणा की रोशनी फैल गई। SDO ने योगदा सत्संग सोसाईटी के इस प्रयास की दिल खोलकर सराहना की और कहा, सबसे बड़ा पुण्य वही है, जो ठिठुरते लोगों को गर्माहट दे सके।” उन्होंने राजहारा में केंद्र स्थापित करने के सोसाईटी के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुये समाजसेविका सारिका सिंह के प्रयासों की प्रशंसा की। सारिका सिंह बोलीं, ‘यह सेवा और शांति का केंद्र बनेगा।’ सोसाईटी की प्रतिनिधि और समाजसेविका सारिका सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुये बताया कि योगदा सत्संग सोसाईटी भारत सहित कई देशों में धर्म, ध्यान और सेवा के माध्यम से मानवता की राह रोशन कर रही है।

उन्होंने कहा, हमारे अनुरोध पर इस क्षेत्र में केंद्र बनाने की स्वीकृति मिली है। यह सम्पूर्ण क्षेत्र के लोगों के जीवन में शांति और सकारात्मकता लायेगा। गायत्री परिवार महिला मंडल की जिला प्रभारी शोभा पाठक ने महिलाओं को संबोधित करते हुए आत्मबल, संस्कृति और समर्पण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलायें अपनी शक्ति को पहचाने, पाश्चात्य दिखावे से दूरी रखें और अपनी जड़ों से जुड़ी रहें। उनका संबोधन महिलाओं में नई ऊर्जा लेकर आया। इस अवसर पर स्थानीय मुखिया संजय राम, BDO अनिता देवी, विनोद पाठक, मुरली श्याम तिवारी, रामाशंकर चौबे, विनोद सिंह, राजेश्वर सिंह सहित कई अन्य मौजूद थे। पूरे कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन शंभू राम ने किया।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दोस्ती, दुश्मनी और मौ’त का खेल, 3 दिन बाद खुला राज…

Palamu : बीते 27 मई से लापता मुजाहिद अंसारी...

लापता भाई-बहन की ला’शें मिली, दहला हजारीबाग, गुस्सा उबाल पर…

Hazaribagh : हजारीबाग में 27 मई से रहस्यमय ढंग...

गढ़वा के ये तीन गांव प्रशासन के रडार पर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों...

तेजाब पीड़ितों को मिला हौसले का सहारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : जिंदगी पर तेजाब का हमला कई...

रांची में PCR, टाइगर मोबाइल, शक्ति कमांडो और हाईवे पेट्रोलिंग टीमें होंगी रेस…

Ranchi : राजधानी रांची में अपराधियों की गतिविधियों पर...