RANCHI : रांची में चक्रवाती तूफान ‘यास’ के प्रभाव से लगातार बारिश हो रही है। इस बीच जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के धुर्वा सेक्टर-5 में मकान की दीवार गिरने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान 26 साल के शंकर पांडे और उनके एक वर्ष के पुत्र ऋषभ पांडे के रूप में हुई है।
Read More : किसी भी हालत में एक ही टीका पहले और दूसरे डोज में लगवाएं : डीसी छवि रंजन
पोस्टमार्टम के लिए शवों को रिम्स भेजा
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शवो को मलवे से बाहर निकाला गया। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। फिलहाल इसके आगे पुलिस कुछ भी बताने से बच रही है।
Read More : JAC : 9वीं और 11वीं के बच्चे किए गए #Promote, आदेश जारी…
साथ में सोए थे पिता-पुत्र
जानकारी के अनुसार, हादसे के समय दोनों पिता-पुत्र कमरे में साथ सो रहे थे। तड़के सुबह 6 बजे बारिश के कारण अचानक दीवार गिर गई। दोनों दीवार के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।








