spot_img
spot_img

वडोदरा में गरजा तिरंगा, भारत ने चटाई धूल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : भारत ने चार विकेट से पहला वनडे मुकाबला जीत लिया। रविवार को वडोदरा के कोतांबी स्टेडियम में खेले गये इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 300 रन बनाये। जवाब में भारत ने एक ओवर के शेष रहते 306 रन बनाये और मुकाबला अपने नाम कर लिया। न्यूजीलैंड ने 300 का लक्ष्य खड़ा किया, लेकिन जवाब में भारत ने 49 ओवर में ही जीत की मुहर लगा दी। वहीं, सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की लगातार 8वीं वनडे जीत है। वहीं, कीवियों की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद चली आ रही 9 मैचों की जीत की लय टूट गई। भारत की ओर से हिटमैन रोहित शर्मा ने 29 गेंद पर 26 रन बनाये। दो छक्के भी लगाये। शुभमन गिल (56 रन, 71 गेंद), विराट कोहली (93 रन, 91 गेंद) दोनों के बीच 118 रनों की साझेदारी हुई। कोहली ने 44 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, गिल ने संयम और सधे शॉट्स से पारी को थामा। करीब तीन महीने बाद लौटे श्रेयस अय्यर ने 47 गेंद में 49 रन बनाये। अंत में केएल राहुल ने मोर्चा संभाला। हर्षित राणा के साथ जरूरी रन बटोरे और फिर विजयी छक्का लगाया। राहुल नाबाद 29 एवं सुंदर नाबाद 7 रन बनाये।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...