spot_img

”दस्तूर है पुराना, दुनिया में रह जाती बस यादें”…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Koderma(Aaftab Aalam) : ”दस्तूर है पुराना जमाने का, यहां आना-जाना लगा रहता है। बस जहां कहीं रहो, अपनी ऐसी छाप छोड़ जाना कि याद रहे जमाने को।” यह बोल हैं कोडरमा के SP अनुदीप सिंह के। मौका था दूसरे जिले में स्थानांतरित हो गये पुलिसकर्मियों के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह का। करीब 36 दारोगा का तबादला कोडरमा से रांची, धनबाद, बोकारो एवं हजारीबाग जिले में हुआ है। स्थानांतरित सब इंस्पेक्टरों को मोमेंटो देते हुये SP अनुदीप सिंह ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये उन्हें नेक काम करने पर जोर दिया। SP ने कहा, नेक काम करें, लोगों की सेवा करें, पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने का काम करें, क्योंकि दुनिया में केवल बातें और यादें ही शेष रह जाती।

विदाई समारोह में SDPO जीतवाहन उरांव, DSP पुरुषोत्तम सिंह, प्रशिक्षु DSP द्वारिका कुमार, इंस्पेक्टर सुजीत कुमार, मरकच्चो के थानेदार अब्दुल्लाह खान, कोडरमा थानेदार द्वारिका राम, तिलैया डैम प्रभारी अमृता खलखो, महिला थानेदार पिंकी रानी, SI सतीश पांडेय, ऋषिकेश सिंहा, कुंदन कुमार, अमित कुमार, सुमित साव, मदन मुंडा, नजमी नैयर, क्राइम रीडर बीरेंद्र सिंह एवं गोपनीय शाखा रीडर तापश डे सहित कई छोटे-बड़े अधिकारी मौजूद थे। मंच का संचालन पुलिस एसोशिएशन के अध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद ने किया।

इसे भी पढ़ें : “रूम में भूत है, बुलाते रहता है”… फिर मचा BIT मेसरा में तहलका

इसे भी पढ़ें : मां के सामने जवान बेटे को पहले पीटा, फिर दे दी खौफनाक मौ*त… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : कोयले से लदी साइकिल के साथ राहुल गांधी ने फोटो की शेयर… देखें

इसे भी पढ़ें : हेमंत ने जो खाका बनाया है, उसमें तेजी से काम होगा : CM चंपाई सोरेन

इसे भी पढ़ें : किसानों से बोले गवर्नर सीपी राधाकृष्णन- ‘अन्नदाता सुखी भव’

इसे भी पढ़ें : अब कल्पना सोरेन संभालेंगी पति हेमंत का यह अकाउंट… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...