Patna : भाजपा के दिग्गज नेता सम्राट चौधरी(Samrat Chaudhary) बुधवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, इसी के साथ उनकी संपत्ति को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। चुनावी हलफनामे के हवाले से मीडिया में आई खबर के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति करीब 11.35 करोड़ रुपये है। सबसे खास बात कि उनपर कोई कर्ज नहीं है। सम्राट चौधरी के पास चुनाव के समय 1.35 लाख रुपये नकद थे, वहीं उनकी पत्नी के पास 35 हजार रुपये कैश थे। बैंक खातों में 27 लाख रुपये से ज्यादा जमा थे।
सम्राट चौधरी(Samrat Chaudhary) के पास चुनाव के समय 200 ग्राम सोना (लगभग 30 लाख रुपये) और उनकी पत्नी के पास भी लगभग इतनी ही कीमत का सोना था। वहीं, करीब 75 हजार रुपये की चांदी थी। चुनावी हलफनामे में कुल मिलाकर गहनों की कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई गई। वहीं शेयर बाजार में भी निवेश किया है। Franklin India Equity Fund, HDFC Midcap Opportunities Fund, Nippon India Retirement Fund, PPF में जमा करीब 10 लाख रुपये, LIC और SBI Life Insurance यानी निवेश का पोर्टफोलियो भी काफी मजबूत है।
Samrat Chaudhary की गाड़ी और हथियार
Mahindra Bolero Neo : कीमत करीब 7 लाख रुपये
एनपी बोर राइफल : करीब 4 लाख रुपये
- रिवॉल्वर : करीब 2 लाख रुपये
जमीन-जायदाद में असली दम
चुनावी हलफनामे के हवाले से मीडिया में आई खबर के अनुसार, सम्राट चौधरी के पास मुंगेर के तारापुर, मानिकपुर और खजपुरा में 8 करोड़ रुपये से ज्यादा की जमीन है। पत्नी के नाम पर 50 लाख रुपये की जमीन है। पटना में कॉमर्शियल बिल्डिंग (करीब 58 लाख रुपये) के हैं। दिलचस्प बात यह है कि कोई रिहायशी मकान नहीं है। यही है बिहार के नये मुख्यमंत्री बनने जा रहे सम्राट चौधरी(Samrat Chaudhary) का पूरा प्रोफाइल।
इसे भी पढ़ें : PM मोदी को ट्रंप ने किया कॉल, 40 मिनट तक हुई बात… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : Railway ने खोला खजाना, इतनी सारी स्पेशल ट्रेनें… देखें लिस्ट






